scriptCrew 2 का खत्म हुआ इंतजार, करीना कपूर ने दी ये गुड न्यूज | Crew 2 movie announce kareena kapoor tabbu kriti sanon starrer film update | Patrika News
बॉलीवुड

Crew 2 का खत्म हुआ इंतजार, करीना कपूर ने दी ये गुड न्यूज

Crew 2 Movie Update: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की हिट फिल्म ‘क्रू’ के सीक्वल (Crew 2) को लेकर एक गुड न्यूज आई है। यह गुड न्यूज खुद एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने दी है।

मुंबईMay 04, 2024 / 07:52 pm

Gausiya Bano

Crew 2 release date announce

‘क्रू 2’ के बारे में करीना कपूर ने दी बड़ी अपडेट

Crew 2 Movie: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म क्रू सुपरहिट रही। अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए ‘क्रू’ के सीक्वल के बारे में बताया है। इसे सुनकर यकीनन फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

‘क्रू 2’ के बारे में करीना कपूर ने क्या बताया?

‘क्रू 2’ के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने बताया कि ‘क्रू’ के सीक्वल पर फिल्म की निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर सोच रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे मुताबिक अगर कोई फिल्म सीक्वल की हकदार है तो वह ‘क्रू’ है। इस फिल्म ने महिलाओं को खुद के लिए खड़े होने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने को एक मजेदार तरीके से पेश किया था। इस फिल्म ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है और सभी को एंटरटेन भी किया है। इसके दूसरे पार्ट पर भी विचार किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें

50 साल की Malaika Arora का बार-बार देखा जा रहा ये Video, आखिर क्या है इसमें?


करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

करीना कपूर अब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी हैं। इसके अलावा खबर है कि करीना अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीक्वल में भी नजर आ सकती हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Crew 2 का खत्म हुआ इंतजार, करीना कपूर ने दी ये गुड न्यूज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो