scriptOTT Movies: ओटीटी पर देखें ये 5 मर्डर मिस्ट्री मूवीज, तेज दिमाग वाले भी नहीं सुलझा पाएंगे गुत्थी | Patrika News
OTT

OTT Movies: ओटीटी पर देखें ये 5 मर्डर मिस्ट्री मूवीज, तेज दिमाग वाले भी नहीं सुलझा पाएंगे गुत्थी

5 Photos
2 weeks ago
1/5
फ्रेडी (Freddy)
कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' एक मिस्ट्री फिल्म है। इसमें अलाया एफ भी हैं। इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें दांतों के डॉक्टर को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो जाता है, जिसका पति बहुत क्रूर होता है। हालांकि, इसमें कुछ छिपे हुए रहस्य भी होते हैं, जिसके कारण इसकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी।
2/5
कठपुतली (Cuttputlli)
अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' भी हॉटस्टार पर मौजूद है। इस फिल्म में एक सीरियल किलर पुलिस फोर्स को ललकारता है। यह किलर सार्वजनिक जगहों पर किशोर लड़कियों की लाश छोड़ देता है। इसके बाद इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे अक्षय कुमार हत्यारे का पता लगाते हैं।
3/5
दृश्यम (Drishyam)
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के 2 पार्ट आ चुके हैं। इन्हें आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। मिस्ट्री से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी।
4/5
तलाश (Talaash)
मर्डर मिस्ट्री फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की 'तलाश' मूवी का नाम भी शामिल है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है तो नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड जरूर देख डालें।
5/5
नो वन किल्ड जेसिका (No One Killed Jessica)
आखिरी फिल्म रानी मुखर्जी और विद्या बालन की है। इसका नाम है 'नो वन किल्ड जेसिका'। यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.