scriptPushpa 2 The Rule का पहला गाना 6 भाषाओं में हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- बॉलीवुड झुकेगा पुष्पा का राज चलेगा | Pushpa 2 The Rule Allu Arjun Movie First song released in 6 languages | Patrika News
टॉलीवुड

Pushpa 2 The Rule का पहला गाना 6 भाषाओं में हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- बॉलीवुड झुकेगा पुष्पा का राज चलेगा

Pushpa 2 The Rule First Song Release: ‘पुष्पा-पुष्पा’ गाने का बुखार लोगों पर चढ़ गया है। गाना रिलीज होते ही फैंस ढेरों कमेंट कर रहे हैं।

मुंबईMay 01, 2024 / 07:31 pm

Saurabh Mall

Pushpa 2 The Rule First Song Release

Pushpa 2 The Rule First Song Release

Pushpa 2 The Rule Movie: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ का पहला गाना ‘पुष्पा-पुष्पा’ रिलीज कर दिया गया है। गाने का हिंदी वर्जन फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और नक्‍काश अजीज (Nakash Aziz) ने गाया है। हिंदी के अलावा ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया है।

पुष्पा-पुष्पा की धुन में फैंस

‘पुष्पा-पुष्पा’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक फैंस ने लिखा, ‘पुष्पाराज झुकेगा नहीं साला फ्लावर नहीं, फायर है’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉलीवुड झुकेगा पुष्पा का राज चलेगा’ एक यूजर ने लिखा, ‘कौन कौन चाहता है पुष्पा 2 का दूसरा गाना जल्दी आए’
ये भी पढ़ें: बैक-टू-बैक फ्लॉप के बाद Akshay Kumar की 4 नहीं 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में इस साल होंगी रिलीज

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन-ड्रामा Pushpa की पहली किस्त 2021 में रिलीज हुई थी। अब 15 अगस्त 2024 ‘पुष्पा 2 द रूल’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। जिसका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। फिल्म के लीड रोल में साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस ‘रश्मिका मंदाना’ नजर आने वाली हैं।

Hindi News/ Entertainment / Tollywood / Pushpa 2 The Rule का पहला गाना 6 भाषाओं में हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- बॉलीवुड झुकेगा पुष्पा का राज चलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो