scriptगर्मी में पोषण, स्वाद और मिलेगी ठंडक, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी | Get nutrition taste and coolness in summer by natural drinks | Patrika News
स्वास्थ्य

गर्मी में पोषण, स्वाद और मिलेगी ठंडक, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मी का मौसम आ चुका है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में गर्मी को शांत करने के लिए और शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के देसी पेय का सेवन लाभकारी है। इस मौसम में आम पना, बेल का शरबत, इमली पना इत्यादि हमें तपन से राहत दिलाने में बहुत कारगर हैं।

जयपुरMay 01, 2024 / 06:38 pm

Jyoti Kumar

summer drinks

Health Tips for Summer

गर्मी का मौसम आ चुका है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में गर्मी को शांत करने के लिए और शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के देसी पेय का सेवन लाभकारी है। इस मौसम में आम पना, बेल का शरबत, इमली पना इत्यादि हमें तपन से राहत दिलाने में बहुत कारगर हैं।

पुदीने का पना

pudina pana

पुदीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पुदीना का सेवन करना चाहिए। इसकी चटनी या कैरी व गुड़ के साथ पना बनाकर पीएं। यह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। भूख बढ़ाता है, गैस की समस्या में भी फायदेमंद है। इसका शरबत मिश्री की चाशनी के साथ बना सकते हैं।

शहतूत की चटनी या पना

sahtoot
इस मौसम में शहतूत का सेवन फायदेमंद है। इसमें फल के रूप में या इसकी चटनी बनाकर या पना बनाकर सेवन कर सकते हैं। यह ठंडा होता है। यह बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होता है।
यह भी पढ़ें

गर्मियों में पेट खराब और बुखार? घबराएं नहीं, ये उपाय दिलाएंगे राहत

गुलाब का शरबत

Gulaab pana
गुलाब की पंखुडिय़ों को तोडक़र गुनगुने पानी में रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इन्हें मसलकर गुड़ या शक्कर मिलाकर छान लें। फिर इसे गर्म कर चाशनी बनाएं। बोतल में बंद कर फ्रिज में रख लें। इससे शरीर का तापमान ठीक रहता है। लू नहीं लगती।

इमली का पना

Emli
इमली का पना लू से बचाव में बहुत कारगर है। इसके सेवन के लिए इमली को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे मसलकर छान लें। इसमें थोड़ा गुड़ या शक्कर मिलाकर इसका पना तैयार करें। लिवर के लिए भी इमली का यह पना फायदेमंद होता है।

कैथा की चटनी

kaitha
यह बेल की तरह होता है। इसके गुदे को निकालकर नमक और काली मिर्च के साथ खाया जाता है। इसकी चटनी भी खाई जाती है। इसको सूखने के बाद या कच्चा भी खाया जाता है। यह अग्नि वर्धक होता है।

ठंडाई है सेहतमंद

thaidai
ठंडाई का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें काजू, बादाम, गुलाब की पंखुडिय़ां, शक्कर, मुलेठी, तरबूज के बीज, खस-खस के दाने, सौंफ, काली मिर्च और कासनी का प्रयोग होता है। यह शरीर को ताकत देने के साथ उसे ठंडा भी रखती है।

ये भी पीएं

इन सबके अलावा छाछ, लस्सी, गन्ने का रस, नींबू का शरबत, अनार का रस, तरबूज का शरबत, मौसमी का रस इत्यादि भी हमारे शरीर के लिए लाभकारी हैं। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। बाजार में मिलने वाले पेय का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • डॉ. ओमप्रकाश दाधीच, आयुर्वेद विशेषज्ञ

Hindi News/ Health / गर्मी में पोषण, स्वाद और मिलेगी ठंडक, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो