scriptAAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत ये बड़े नाम, सुनीता का नाम भी शामिल | aap releases star campaigner list for delhi and haryana arvind kejriwal sunita manish sisodia in list | Patrika News
राष्ट्रीय

AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत ये बड़े नाम, सुनीता का नाम भी शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

नई दिल्लीMay 04, 2024 / 08:30 pm

Paritosh Shahi

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता समेत पार्टी के तमाम कद्दावर नेताओं को जगह दी गई है। इस लिस्ट में शामिल कई नेता फ़िलहाल जेल में बंद हैं, जिनमें खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले वह जमानत पर बाहर आ पाते हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर कई बार याचिका दायर की जा चुकी है।

पत्नी सुनीता केजरीवाल नंबर 2 पर

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें 40 नेताओं के नाम दर्ज हैं। इस सूची में सबसे पहले नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम है। दोनों के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा और मनीष सिसोदिया के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। ‘इंडिया’ ब्लॉक की तरफ से आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आप द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया भी कथित आबकारी नीति घोटाले में जेल में बंद हैं। वहीं, राघव चड्ढा आंखों की सर्जरी के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं।
वहीं, ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। बीते 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।
स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य प्रमुख नाम संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एन.डी. गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सत्येन्द्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, स्वाति मालीवाल, राखी बिड़लान, हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोरमाजरा का है।

Hindi News/ National News / AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत ये बड़े नाम, सुनीता का नाम भी शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो