scriptचार साल की अमायरा को दुआ के साथ पैसों की जरूरत | Patrika News
अलवर

चार साल की अमायरा को दुआ के साथ पैसों की जरूरत

ऑपरेशन के लिए राशि एकत्रित की जा रही है। अमायरा का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाना है। वह मुंबई के कोलिका बेन अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती है। उसका हार्ट 10 प्रतिशत ही काम कर रहा है। वह वेंटीलेटर पर है।

अलवरMay 03, 2024 / 12:44 am

mohit bawaliya

चार साल की मासूम अमायरा इन दिनों ङ्क्षजदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही है। हर पल हर घड़ी वह मौत और ङ्क्षजदगी से जंग लड़ रही है। उसके लिए अलवर ही नहीं, बल्कि पूरा देश दुआ मांग रहा है। ऑपरेशन के लिए राशि एकत्रित की जा रही है। अमायरा का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाना है। वह मुंबई के कोलिका बेन अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती है। उसका हार्ट 10 प्रतिशत ही काम कर रहा है। वह वेंटीलेटर पर है।
अलवर शहर निवासी अमित योगेंद्र शर्मा आयशर कंपनी में काम करते हैं। इनकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी अमायरा जब 11 माह की थी, तब पहली ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। चार साल की होने पर अप्रेल में ही उसकी दूसरी सर्जरी हुई है। मां शिल्पा चंद्रिकापुरी ने बताया कि हमें लगा था कि बेटी अब स्वस्थ रहेगी और अगले कुछ सालों से सामान्य जीवन जीने लगेगी, लेकिन दूसरी सर्जरी के बाद हार्ट की परेशानी अधिक बढ़ गई है। अब डाक्टरों का कहना है कि जल्द से जल्द हार्ट ट्रांसप्लांट करना होगा, जिसमें लाखों रुपए का खर्चा आएगा। पहले ही इलाज में अपनी पूरी जमापूंजी गंवा चुके इस परिवार के पास अब इलाज के लिए भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में पचास लाख रुपए जमा करना मुश्किल हो रहा है। बेटी की हालत देख माता-पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं।
छोटी सी आर्थिक मदद भी होगी बड़ी मददगार
रिश्तेदार, दोस्त, परिजन, ऑफिस के कर्मचारी सभी सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद पूरी राशि एकत्रित नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर यहां तक अपील की जा रही है कि यदि आपके पास दस रुपए भी हैं, तो दान करें। छोटी राशि भी उसकी बड़ी मदद कर सकती है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद से भी संपर्क कर मदद मांगी जा रही है। सोनू सूद से मिलने अलवर से कुछ युवा मुंबई गए हैं। अभी तक मात्र सात से आठ लाख रुपए का ही इंतजाम हो पाया है।

Hindi News/ Alwar / चार साल की अमायरा को दुआ के साथ पैसों की जरूरत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो