scriptसमस्या-समयावधि समाप्त, नहीं हो पाया निर्माण कार्य पूर्ण | Patrika News
बालाघाट

समस्या-समयावधि समाप्त, नहीं हो पाया निर्माण कार्य पूर्ण

सरेखा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की समयावधि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बालाघाट. सरेखा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की समयावधि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। रेलवे विभाग ने 15 मई तक निर्माण कार्य […]

बालाघाटMay 02, 2024 / 10:26 pm

Bhaneshwar sakure

समयावधि समाप्त, नहीं हो पाया निर्माण कार्य पूर्ण

रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य नहीं हो पाया पूरा

सरेखा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की समयावधि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

बालाघाट. सरेखा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की समयावधि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। रेलवे विभाग ने 15 मई तक निर्माण कार्य पूरा किए जाने दावा किया है। 5 मई को रेलवे ट्रेक के नीचे विशेष मशीन से सुराग कर अंडर ब्रिज की लांचिंग की जाएगी। इसके बाद शेष बचे दिनों में निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। इधर, अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। सरेखा रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बालाघाट शहर से रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे क्रॉसिंग से गोंदिया रोड व बायपास रोड तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया है। अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए 30 अप्रेल की तिथि नियत की गई थी। लेकिन अभी तक अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। विदित हो कि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने दिसंबर माह में रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जताई थी। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के इंजीनियरों को 30 अप्रेल तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके विभागीय अमले ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है।

5 मई को होगा अंडर ब्रिज को बनाने का कार्य

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 मई को अंडर ब्रिज को बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दिन इस मार्ग से यात्री गाडिय़ों, माल गाडिय़ों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। हालांकि, अंडर ब्रिज के लिए एप्रोच मार्ग लगभग तैयार कर लिया गया है। अंडर ब्रिज के दोनों ओर का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अंडर ब्रिज का निर्माण होने के बाद इसके कार्य में प्रगति आएगी।

आवागमन हो रहा प्रभावित

रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य नहीं होने से आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है। कभी-कभी जाम की स्थिति भी निर्मित हो रही है। हालांकि, प्रशासन ने रुट डायवर्ट किया है। इस मार्ग को ब्लॉक भी किया है। लेकिन अधिकांश राहगीर इसी मार्ग से अभी भी आवागमन करते हैं। जिसके कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

परेशान हो रहे राहगीर

सरेखा रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, प्रशासन ने जो रुट डायवर्ट किया है, वह मार्ग अधिकांश स्थानों में जर्जर हो चुका है। गोंगलई से लेकर नवेगांव रेलवे अंडर ब्रिज तक मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण राहगीरों को इस मार्ग पर आवागमन करने में काफी असुविधा हो रही है।

Hindi News/ Balaghat / समस्या-समयावधि समाप्त, नहीं हो पाया निर्माण कार्य पूर्ण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो