scriptLok Sabha Elections 2024: रायबरेली से टिकट मिलने पर दिनेश प्रताप सिंह बोले- राहुल- प्रियंका कोई भी आए, यहां कमल खिलेगा | Lok Sabha Elections 2024 Dinesh Pratap Singh says Rahul Priyanka or any person contest lotus will bloom in Rae Bareli | Patrika News
रायबरेली

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली से टिकट मिलने पर दिनेश प्रताप सिंह बोले- राहुल- प्रियंका कोई भी आए, यहां कमल खिलेगा

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद दिनेश प्रताप सिंह की पहली प्रतिक्रिया आई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

रायबरेलीMay 02, 2024 / 09:46 pm

Anand Shukla

Lok Sabha Elections 2024 Dinesh Pratap Singh says Rahul Priyanka or any person contest lotus will bloom in Rae Bareli
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। ये वही दिनेश प्रताप हैं, जो 2019 के चुनाव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीजेपी के ही टिकट पर चुनौती दे चुके हैं। हालांकि, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह अपनी जीत को लेकर अश्वास्त हैं। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए दावा किया है कि चाहे प्रियंका यहां से लड़े या फिर राहुल गांधी, रायबरेली में कमल खिलेगा।
दिनेश प्रताप सिंह ने समाचार एजेंसी ‘ANI’ से बात करते हुए कहा, “मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी पार्टी और अपने नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दिनेश अपनी कसौटी पर खरा उतरेगा और रायबरेली में कमल खिलाएगा। मैंने गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया है। मैंने सोने के चम्मच में चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है। मैं गरीब घर का बेटा था। गरीब का दर्द और सुख कैसे बांटा जा सकता है, दिनेश सिंह भली- भांति जानता है। रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है।”
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: बसपा ने बिहार में 11 और लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, काराकाट से धीरज कुमार सिंह लड़ेगे चुनाव

योगी सरकार में मंत्री हैं दिनेश प्रताप सिंह

कांग्रेस ने अभी तक रायबरेली से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। साल 2019 में सोनिया गांधी ने दिनेश प्रताप सिंह को 1,67,178 वोटों से हराया था। दिनेश प्रताप सिंह फिलहाल योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं।

Hindi News/ Raebareli / Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली से टिकट मिलने पर दिनेश प्रताप सिंह बोले- राहुल- प्रियंका कोई भी आए, यहां कमल खिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो