scriptबाप को पंसद आई बेटे की साली और फिर कर डाला ये कांड…भौंचक्की रह गई दुनिया | In Saudi Arabia, father-in-law liked daughter-in-law's sister, so they got married | Patrika News
विदेश

बाप को पंसद आई बेटे की साली और फिर कर डाला ये कांड…भौंचक्की रह गई दुनिया

जब ये शख्स होने वाली बहू के घर पर पहुंचा तो वहां उसकी नज़र बहू की बहन पर पड़ गई। बस पहली नजर में ही वो अपना दिल लड़की पर हार गए और तब से ही वो लड़की से शादी करने पर अड़ गए।

नई दिल्लीMay 04, 2024 / 03:48 pm

Jyoti Sharma

In Saudi Arabia, father-in-law liked daughter-in-law's sister, so they got married

Representative Image

आपने कुछ अजीबो-गरीब रिश्ते तो जरूर सुने होंगे और उसे सुनकर अपना सिर जरूर पकड़ते होंगे लेकिन अब जिस रिश्ते के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप जरूर अपने कान काटने की कोशिश करेंगे क्योंकि ये रिश्ता है ही ऐसा उल्टा-पुल्टा। ये रिश्ता कुछ ऐसा है कि बाप ने अपनी ही बहू की बहन को अपनी पत्नी की सौत बना डाला औऱ बाप-बेटे ने दोनों बहनों से शादी कर ली। क्यों…चकरा गए ना। तो आपको बता दें कि ये अजब-गजब रिश्ता सामने आया है सऊदी अरब से। 

बेटे का रिश्ता तोड़ने गए, खुद का ही जोड़ आए 

तो कहानी कुछ इस तरह है कि सऊदी अरब के जेहाद्द में एक परिवार ने अपने बेटे के लिए रिश्ता तय किया था। जब रिश्ता तय हो गया तो दोनों परिवार बेहद खुश हुए तुरंत शादी की तारीख पक्की की गई और तैयारियां शुरू हो गई। लेकिन अचानक बेटे का मन बदल गया और उसने सगाई तोड़ने की बात कह दी। सगाई तोड़ने के लिए लड़के का 70 साल बाप लड़की के परिवार के पास गया। लेकिन जब वो घर पर पहुंचा तो वहां उसकी नज़र होने वाली बहू की बहन पर पड़ गई। बस पहली नजर में ही वो अपना दिल लड़की पर दिल हार गए और तब से ही वो लड़की से शादी करने पर अड़ गए। ये लड़की होने वाली बहू की बड़ी बहन थी। उसकी उम्र 30 साल की थी और तलाकशुदा थी। 

लड़कियों के पिता ने दोनों बेटियों की शादी बाप-बेटे से की

अब लड़के के पिता ने उस लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा और लड़की का हाथ मांग लिया। इस प्रस्ताव पर लड़की के घरवाले पहले तो राजी नहीं हुए लेकिन लड़की ने जब इस रिश्ते पर हां कर दी तो फिर वो शादी के लिए राजी हो गए। मज़े की बात ये है कि जिस लड़के की शादी तोड़ने के लिए वो लड़की के घर गया था उसी लड़की से शादी करन के लिए उसने बेटे को भी किसी तरह मना लिया। फिर क्या था लड़कियों के पिता ने अपनी दोनों बेटियों की शादी बाप-बेटे से कर दी। इस तरह बहू की बहन की उसकी सास बन गई और ससुर की पत्नी की सौत बन गई। 

Hindi News/ world / बाप को पंसद आई बेटे की साली और फिर कर डाला ये कांड…भौंचक्की रह गई दुनिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो