scriptताइवान के एयरस्पेस में घुसे चीन के 9 फाइटर प्लेन्स और पानी में 3 चाइनीज़ वॉरशिप्स, दोनों देशों में बढ़ेगी टेंशन | Nine Chinese fighter jets and five war ships intruded into Taiwan airspace and waters | Patrika News
विदेश

ताइवान के एयरस्पेस में घुसे चीन के 9 फाइटर प्लेन्स और पानी में 3 चाइनीज़ वॉरशिप्स, दोनों देशों में बढ़ेगी टेंशन

चीन और ताइवान के बीच सालों से विवाद चल रहा है। हाल ही में चीन ने फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच पहले से ही चली आ रही टेंशन और बढ़ेगी।

नई दिल्लीMay 06, 2024 / 12:28 pm

Tanay Mishra

Chinese fighter jet in Taiwan

Chinese fighter jet in Taiwan

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। लंबे समय से चल रहे विवाद की वजह से चीन और ताइवान के बीच टेंशन भी चली आ रही है। पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच टेंशन और भी बढ़ी है। कई मौकों पर चीन ने ताइवान बॉर्डर के पास सैन्याभ्यास किया है और साथ ही ताइवान के एयरस्पेस के साथ ही सीस्पेस (पानी) में भी घुसपैठ की है। चीन के खिलाफ ताइवान को अमेरिका (United States Of America) से भी समर्थन मिलता है जिससे चीन खुश नहीं है। हाल ही में चीन ने फिर से कुछ ऐसा किया है जिससे उसके और ताइवान के बीच टेंशन और बढ़ेगी।

ताइवान के एयरस्पेस और सीस्पेस में चीन की घुसपैठ

ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आज एक बड़ी जानकारी दी है। ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार आज चीन के 9 फाइटर जेट्स ताइवान के एयरस्पेस में दिखे। साथ ही चीन की 5 वॉरशिप्स भी ताइवान के सीस्पेस में दिखी। ऐसा करते हुए चीन ने बॉर्डर नियमों का उल्लंघन किया है और इससे दोनों देशों के बीच टेंशन और बढ़ेगी।


पहले कई बार ऐसा कर चुका है चीन
चीन के फाइटर जेट्स और वॉरशिप्स ताइवान के एयर या सीस्पेस के अक्सर में घुसपैठ करते रहते हैं।

क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।


यह भी पढ़ें

Earthquake In Vanuatu: वानूआतू में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

Hindi News/ world / ताइवान के एयरस्पेस में घुसे चीन के 9 फाइटर प्लेन्स और पानी में 3 चाइनीज़ वॉरशिप्स, दोनों देशों में बढ़ेगी टेंशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो