Agra murder case: प्रेम की नगरी आगरा जिले के नाई मंडी थाना क्षेत्र के सुंदर पाड़ा में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति शक्ति ने पत्नी शिवानी उर्फ पार्वती की गला और दोनों कलाई काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं हत्या करने के तीन दिनों बाद तक वह पत्नी के साथ रहा। इसी बीच शिवानी की बहन का फोन आ गया। उसने कई बार फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो उसे किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। फोन ना उठने पर उसकी बहन उसके घर पहुंच गई। तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
साली ने रोते बिलखते पुलिस को दी सूचना
शिवानी की बहन जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बहन खून से लतपथ बेड पर पड़ी थी। यह नजारा देखकर वह रोने चिल्लाने लगी। आसपास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए।पति शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है। कि पति शक्ति पुत्र भगवती प्रसाद हत्या के बाद तीन दिन तक घर में ही रहा। वह शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच रहा था। लेकिन मृतका की बहन के घर पहुंचने के बाद वह फरार हो गया। बहन के आने पर पूरे घटनाक्रम का पता चला।शादी के बाद पत्नी को पता चला पति नशेड़ी
शादी के बाद पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी को पता चला कि शक्ति सिंह नशेड़ी है। शक्ति रोज नशा करने के बाद देर रात घर आता था। इसे लेकर दोनों में खूब झगड़ा होता था। माना जा रहा है कि लड़ाई के चलते शक्ति ने पत्नी की हत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें