Agra News: पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद जब वह मायके चली गई। एक माह तक वापस न लौटने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। केंद्र के काउंसलर के मुताबिक वर्ष 2024 में दंपति की शादी हुई थी। पति का आरोप है कि एक दिन खाना बाहर से मंगवा दिया। इसके बाद उसकी पत्नी रोज-रोज बाहर से खाना मांगने की बात कहने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जमकर बवाल हुआ।
काउंसलर की समझाने पर ऐसे बनी बात
परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने के बाद पत्नी का कहना है कि वह बीमार थी। उसने पति से बाहर से खाना मगाने के लिए कहा इसी बात को लेकर यह झगड़ने लगे। हालांकि काउंसलर के समझाने पर पत्नी मान गई। पति के साथ जाने के लिए तैयार हुई। वहां पहुंचने के बाद उसने एक और शिकायत दर्ज कराई की पति उसे हील वाली सैंडल पहनने नहीं देता है। जबकि उसे बहुत पसंद है। इस पर पति ने कहा कि एक बार इनके पैर में चोट लग गई थी। इसलिए हम पहनने से मना कर रहे हैं। इस दिन परिवार परामर्श केंद्र में 20 जोड़ो के बीच सुलह समझौता कराया गया।