रिपोर्ट में बताया कि करीब 3 माह पूर्व सोशल मीडिया पर कुचील निवासी साजिद से उसकी जान पहचान और बातचीत शुरू हुई। इसमें उसने आरोपी को बताया कि उसके कई वर्षों से हाथ-पैरों में दर्द रहता है।
आरोप है कि युवक ने उसे एक धार्मिक स्थल पर झाड़ा लगाए जाने की जानकारी दी। आरोपी ने उसे बुलाया और धार्मिक स्थल ले जाकर झाड़ा लगवाया। इस दौरान 15-20 पर्चियां उसके सिर पर फेर कर पानी में घोल कर पीने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें
राजस्थान में साधु की बेरहमी से हत्या: बाहर निकल आई पेट की आंतें, सामने आई हत्या की यह वजह
इसके बाद आरोपी उसे पास ही किसी रिश्तेदार के फार्म हाउस पर लेकर गया। यहां एक पर्ची पानी में घोलकर उसे पिलाई। इसके बाद वह बेसुध हो गई। इस पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। उसे कुछ होश आया तो उसके कपड़े खुले हुए थे। उसने उलाहना दिया तो आरोपी ने उसे धमकाया।