scriptमुनीम से लूट का मामला: खैरथल कृषि मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, एक करोड़ के राजस्व का नुकसान ….. देखें फोटो गैलेरी…. | Patrika News
अलवर

मुनीम से लूट का मामला: खैरथल कृषि मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, एक करोड़ के राजस्व का नुकसान ….. देखें फोटो गैलेरी….

खैरथल. खैरथल कृषि उपज मंडी में पांच दिन पहले हुई ढाई लाख की लूट ने व्यापारियों में गहरा आक्रोश भर दिया है। सोमवार को मंडी में एक मुनीम से नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े रकम लूट ली थी। लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, पुलिस ने अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। न ही लूटी गई रकम का कोई सुराग मिल पाया है। इससे नाराज व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने व्यापारियों की सहमति से निर्णय लेकर शुक्रवार से मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया। वही कृषि उपज मंडी समिति सचिव राजेश करदम ने बताया की शुक्रवार को मंडी बंद रहने से लगभग एक करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है।

अलवरJul 12, 2025 / 12:52 am

Kailash

1/4
लूट के विरोध में मंडी कारोबारियों ने की हड़ताल।
2/4
लूट के आरोपियों को पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर मंडी में रहे प्रतिष्ठान बंद।
3/4
धरने पर बैठे व्यापारियों से समझाइश करते थानाधिकारी।
4/4
धरने पर बैठे व्यापारियों से वार्ता करते क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया।

Hindi News / Photo Gallery / Alwar / मुनीम से लूट का मामला: खैरथल कृषि मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद, एक करोड़ के राजस्व का नुकसान ….. देखें फोटो गैलेरी….

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.