VIDEO: गंगोत्री से उठाई कांवड़ 3200 किमी दूर रामेश्वरम में चढ़ाएंगे गंगाजल
अलवर जिले में एमआईए के पास बांबोली गांव के 75 कांवड़ियों ने जुनून और भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है। इनमें ज्यादा युवा हैं। ये कांवड़िए गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगाजल लेकर रामेश्वरम (तमिलनाडु) जा रहे हैं। कांवड़ियों की यह टीम करीब 3200 किलोमीटर की दूरी तय कर 23 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी।
अलवर जिले में एमआईए के पास बांबोली गांव के 75 कांवड़ियों ने जुनून और भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया है। इनमें ज्यादा युवा हैं। ये कांवड़िए गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगाजल लेकर रामेश्वरम (तमिलनाडु) जा रहे हैं। कांवड़ियों की यह टीम करीब 3200 किलोमीटर की दूरी तय कर 23 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी।
यह अब तक की सबसे लंबी दूरी की डाक कांवड़ यात्रा बताई जा रही है। इन कांवड़िए ने गंगोत्री से गंगाजल लेकर 6 जुलाई को नंगे पैर भगवा वस्त्र पहनकर यात्रा शुरू की थी। ये 23 जुलाई को रामेश्वरम में ज्योतिर्लिंग पर गंगाजल चढ़ाएंगे। सबसे पहले गंगोत्री से गंगाजल लेकर 11 कांवड़िए हरिद्वार तक लाए। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि सभी 75 कांवड़ियों को वाहनों के साथ गंगोत्री जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा में शामिल ग्रामीण
ग्रुप के जरिए तय कर रहे सफर
दौड़ने के लिए 5-5 युवाओं का ग्रुप बना हुआ है, जो अपनी बारी आने पर कांवड़ को दौड़कर आगे ले जाता है। प्रत्येक ग्रुप करीब एक घंटे तक कांवड़ को लेकर दौड़ता है। उसके बाद दूसरे ग्रुप का नंबर आता है। ग्रुप में शामिल कांवड़ियों का कहना है कि इस पूरी यात्रा में करीब 15 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है।
10 राज्यों से गुजरेगी यात्रा, प्रतिदिन 230 किमी पैदल चल रहे
कांवड़ियों की यह टीम उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश व कर्नाटक से होती हुई तमिलनाड़ तक पहुंचेगी। टीम में शामिल गजानंद चौधरी ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि हम प्रतिदिन करीब 230 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। डाक कांवड़ 24 घंटे चल रही है। एक मिनट के लिए भी किसी स्थान पर नहीं ठहरती है। इसमें तीन बड़े वाहन और 5 बाइक भी हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर कांवड़ लाने के लिए किया जा रहा है।
Hindi News / Alwar / VIDEO: गंगोत्री से उठाई कांवड़ 3200 किमी दूर रामेश्वरम में चढ़ाएंगे गंगाजल