scriptFire in Nigam office: Video: नगर निगम के पीडब्ल्यूडी शाखा में लगी आग, मची अफरातफरी, दस्तावेज भी जले | Fire in Nigam office: Fire in Municipal Corporation | Patrika News
अंबिकापुर

Fire in Nigam office: Video: नगर निगम के पीडब्ल्यूडी शाखा में लगी आग, मची अफरातफरी, दस्तावेज भी जले

Fire in Nigam office: आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पाया काबू, आगजनी में हुए नुकसान की की जा रही है जांच

अंबिकापुरMay 29, 2025 / 08:24 pm

rampravesh vishwakarma

Fire in Ambikapur NIgam

Fire in Nigam PWD office

अंबिकापुर. नगर निगम अंबिकापुर कार्यालय में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आग (Fire in Nigam office) लगने से हडक़ंप मच गया। प्रथम तल पर संचालित लोक निर्माण शाखा में अचानक धुआं निकलता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते धुआं पूरे कार्यालय में फैल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में पीडब्ल्यूडी के कुछ दस्तावेज भी जलने की बात कही जा रही है। निगम आयुक्त का कहना है कि आगनी में क्या-क्या नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

Fire in Nigam PWD office
गुरुवार सुबह निगम के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। कुछ देर में कर्मचारियों ने निगम के लोक निर्माण शाखा के कमरे से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड (Fire in Nigam office) टीम को दी गई। इस बीच कर्मचारियों ने कमरे में रखे दस्तावेजों को बाहर निकालना शुरु किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
Fire in NIgam office
Nigam employees
आग बुझने के कुछ देर बाद फिर से आग भडक़ गई, जिसे बुझा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया गया है। आग का धुआं (Fire in Nigam office) पूरे निगम परिसर में फैल गया, ऐसे में कुछ घंटों के लिए कामकाज ठप हो गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी बाहर खड़े रहे। निगम की बिजली भी बंद कर दी गई।
ये भी पढ़ें: Drug smuggling: होमगार्ड का जवान और उसकी पत्नी गिरफ्तार, नशीले इंजेक्शन और कफ सिरप की कर रहे थे तस्करी

Fire in Nigam office: कुछ दस्तावेज भी जले

फायर ब्रिगेड प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि नगर निगम में आगजनी की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी शाखा में आग लगी थी। आगजनी (Fire in Nigam office) का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आगजनी में कुछ दस्तावेज भी जले हैं।
Fire in PWD office
Fire brigade team

आग बुझाने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं

फायर ब्रिगेड प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि नगर निगम में भी आगजनी (Fire in Nigam office) जैसी घटना से निपटने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। कुछ स्थानों पर फायर सेफ्टी सिलेंडर लगे हैं, लेकिन एक्सपायरी हो चुके हैं, इस वजह से ये काम नहीं कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Big incident: एनीकट में डूबे दोनों किशोरों का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दूसरा शव ढूंढने में करनी पड़ी मशक्कत

बचा लिए गए दस्तावेज

नगर निगम के आयुक्त डीएन कश्यप द्वारा शार्ट सर्किट की वजह से आग (Fire in Nigam office) लगना बताया गया है। सभी दस्तावेजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। धुआं भरने से कामकाज प्रभावित हुआ है।

Hindi News / Ambikapur / Fire in Nigam office: Video: नगर निगम के पीडब्ल्यूडी शाखा में लगी आग, मची अफरातफरी, दस्तावेज भी जले

ट्रेंडिंग वीडियो