जंगल में मिला भैंस का शव
चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शाम को अपने पशुओं को चांदनी घर में बांध दिया था। सुबह जब वह देखने पहुंचे तो एक भैंस गायब मिली। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की, जिसके बाद पास के जंगल में भैंस का क्षत-विक्षत शव मिला। तेंदुए ने भैंस पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया था।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की यह वारदात कैद हो गई है। कैमरे में तेंदुआ भैंस को उठाकर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है। इससे यह साफ हो गया कि हमला तेंदुए ने ही किया है।
ग्रामीणों में दहशत, खेत जाने से कतरा रहे लोग
इस घटना के बाद गांव रामनगर और आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण अब खेतों में जाने से डरने लगे हैं, खासकर रात के समय। कई लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग अभी तक नाकाम
घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में घूम रहा है और पशुओं पर हमला कर रहा है, जिससे लोगों में भय और गुस्सा दोनों व्याप्त हैं।