Gajkesari Yog 2025: 2 दिन तक रहेगा गजकेसरी राजयोग, 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता और धन वैभव
Gajkesari Yog 2025: 10 अप्रैल को शाम से दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बनने वाला है, 2 दिन तक यह राजयोग (Chandra Guru Yuti) अपना प्रभाव दिखाएगा। इससे 3 राशियों के लिए इस समय तक गोल्डन टाइम रहेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Chandra Guru Yuti)
Gajkesari Yog 2025 Chandra Guru Yuti moon gochar 10 april Rajyoga: गजकेसरी योग 2025
Chandrama Gochar Chandra Guru Yuti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों नक्षत्रों के संयोग से अनेक शुभ अशुभ योग बनते हैं। इन्हीं में से एक शुभ और शक्तिशाली योग है गजकेसरी (Gajkesari Yog 2025), यह योग व्यक्ति को हाथी के सामान बल और खूब धन-दौलत प्रदान करता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब धन और मान-सम्मान के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा की युति होती है तब यह राजयोग बनता है और जिन लोगों की कुंडली में गजकेसरी योग होता है, उसे जिंदगी के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है।
गजकेसरी योग के फायदे के बारे में बात करें तो यह करियर में उन्नति, व्यवसाय में सफलता और समाज में मानसम्मान दिलाता है। यह योग खासतौर से वृषभ, कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए अधिक शुभ रहता है।
अब 11 अप्रैल को चंद्रमा कन्या राशि में पहुंच रहे हैं और इस पर गुरु की दृष्टि पड़ रही है। इसके कारण बनी चंद्रमा और गुरु की युति गजकेसरी योग 2025 का निर्माण कर रहा है और यह स्थिति करीब 54 घंटे तक यानी करीब 2 दिन रहेगी।
वैसे तो हर योग का सभी राशियों पर असर पड़ता है, लेकिन 11 अप्रैल से बन रहे गजकेसरी राजयोग 2025 से 3 राशियां विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से आइये जानते हैं कब से कब तक बनेगा गजकेसरी राजयोग और किन राशियों को लाभ होगा …
कब तक बनेगा गजकेसरी योग (Kab Banega Gajkesari Yog 2025)
हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलते हैं, 10 अप्रैल को शाम 7.04 बजे कन्या राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को सुबह 7.38 बजे तक चंद्रमा इसी राशि में भ्रमण करेंगे।
इससे वृषभ राशि में मौजूद गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ेगी, जिसके कारण 10 अप्रैल की शाम से शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog) का निर्माण होगा। ऐसे जातक जिनकी कुंडली में चंद्रमा और गुरु दोनों मजबूत हों, उन्हें इसका खूब लाभ होगा। आइये जानते हैं किन 3 राशियों को गजकेसरी योग के कारण भाग्य का साथ मिलेगा।
मेष राशि (Gajkesari Yog 2025 Effect On Mesh Rashi)
प्रयागराज के ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार गजकेसरी राजयोग बनने के बाद मेष राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इसके प्रभाव से कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेष राशि वालों को अपना लक्ष्य पाने में कामयाबी मिलेगी।
इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे अतिरिक्त खर्च से भी छुटकारा मिल सकता है। कामकाज से संतुष्टि मिलेगी, धर्म-कर्म का कार्य लाइफ में हैप्पीनेस बढ़ाएगा। दो दिन तक मेष राशि वालों को धन लाभ का अवसर मिलेगा।
इस समय मेष राशि वाले बचत करने में भी सफल होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, नए दोस्तों से मुलाकात होगी। मेष राशि के वे जातक जो अविवाहित हैं, उन्हें शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी।
सिंह राशि (Gajkesari Yog 2025 Effect On Singh Rashi)
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि के दूसरे भाव में हो रहा है और इस समय दसवें भाव में मौजूद गुरु की दृष्टि दूसरे भाव पर रहेगी। इस चंद्रमा गुरु की युति से बने गजकेसरी योग का शुभ फल सिंह राशि के लोगों को मिलेगा।
इस समय सिंह राशि वाले अपने संवाद कौशल से कई क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी, प्रमोशन मिलने का रास्ता भी तैयार हो सकता है।
सीनियर आपका समर्थन करेंगे, जिससे वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे। इस समय सिंह राशि वालों को पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। गजकेसरी योग की अवधि में निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन कर्ज लेने से बचें। अगले ढाई दिन सिंह राशि वालों की सेहत अच्छी रहने वाली है।
मकर राशि (Gajkesari Yog 2025 Effect On Makar Rashi)
11 अप्रैल को चंद्रमा गोचर मकर राशि वालों के नवम भाव में होगा। पांचवें भाव में मौजूद गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर यानी भाग्य भाव में पड़ेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है।
ऐसे में इस राशि के लोगों की निजी जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। इसके साथ ही मकर राशि वालों के लंबे समय से रूके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा, शांति मिलेगी। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे।
होलसेल, डीलिंग का कार्य शुरू करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मकर राशि वालों के काम की सराहना होगी। पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। आपके लिए ये अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है।