scriptसूर्य का राशि परिवर्तन 5 राशियों की बदल देगा तकदीर, खूब मिलेगा पैसा | surya rashi parivartan 2025 april surya gochar give position and money to 5 zodiac surya transit will change fate | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

सूर्य का राशि परिवर्तन 5 राशियों की बदल देगा तकदीर, खूब मिलेगा पैसा

Surya Rashi Parivartan 2025: 12 महीने बाद मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन होने वाला है। इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों की तकदीर बदल सकती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (April Surya Gochar Effect)

भारतApr 10, 2025 / 10:02 am

Pravin Pandey

surya rashi parivartan 2025 april surya gochar give position and money to 5 zodiac surya transit

surya rashi parivartan 2025 april surya gochar give position and money to 5 zodiac surya transit will change fate

Surya Rashi Parivartan 2025 : नवग्रहों के राजा सूर्य की उच्च राशि मेष है, जिसका स्वामित्व सूर्य के मित्र और नवग्रहों के सेनापति मंगल को प्राप्त है। मंगल की इसी राशि में सूर्य 14 अप्रैल 2025 को गोचर (April Surya Gochar Effect) करेंगे और 15 मई 2025 तक इसी राशि में भ्रमण करेंगे। इस राशि में सूर्य मजबूत रहते हैं।

संबंधित खबरें

इस कारण से इस अवधि में सूर्य अपनी पूरी शक्ति के साथ अपना परिणाम देते हैं। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत हैं तो बहुत अच्छे और कमजोर हैं तो बहुत खराब। बहरहाल, मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन का किन राशियों पर पड़ेगा अच्छा प्रभाव …
Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Mithun

मिथुन राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Mithun)

14 अप्रैल को सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि में होने वाला है। साथ ही यह सूर्य गोचर मिथुन राशि के लाभ भाव में होगा। सूर्य के लिए यह स्थिति अच्छी मानी जाती है। इसके प्रभाव से मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। इसका प्रभाव डे टू डे मामलों पर दिखेगा और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
आर्थिक मामलों, विशेष रूप से आमदनी के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर मिथुन राशि वालों को अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सानिध्य सुखदायक और लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

उपाय: मांस, मदिरा और अंडे का त्याग करना फल देगा।

Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On kark rashi

कर्क राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Kark Rashi)

कर्क राशि के लिए भी मेष राशि में सूर्य गोचर शुभ फल देने वाला है। सूर्य कर्क राशि के धन भाव के स्वामी हैं और उच्च अवस्था में कर्म भाव में पहुंचे हैं। इसलिए यह सूर्य राशि परिवर्तन सकारात्मक फल दे सकता है। यदि कर्क राशि के जातक शासन से जुड़े मामलों से जुड़े हैं तो उनको अगले एक माह अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सूर्य का मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों की सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है। इस अवधि में पदोन्नति भी संभव है। पिता का सुख मिलेगा और लगभग अधिकांश कामों में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में भी सूर्य सकारात्मक फल देंगे।

उपाय: मेष राशि में सूर्य गोचर की अवधि में शनिवार के दिन किसी गरीब को काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ेंः 5 राशियों की किस्मत को बुध का डबल डोज, नीच की राशि में बुध मार्गी और उदय फोड़ देगा नसीब
Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On singh rashi


सिंह राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Singh Rashi)

मेष राशि में सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। सूर्य का मेष राशि में गोचर भाग्य भाव में होगा। वैसे तो सामान्य तौर पर भाग्य भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जाता लेकिन लग्न या राशि के स्वामी का भाग्य भाव में उच्च अवस्था में रहना अच्छा कहा जाएगा। इस लिहाज से कुछ सावधानियां रखने से सूर्य अच्छे परिणाम दे सकता है।
इस समय सूर्य के उच्च अवस्था में होने से सही दिशा में मेहनत करने से भाग्य का भी साथ मिल सकता है। इसके कारण काम में बाधाओं के आने के बाद भी आखिर में सफलता मिल सकती है। अच्छा लाभ भी होगा। हालांकि इस समय बंधु बांधवों से संबंध न बिगड़ पाए, इसका खयाल रखना होगा। इससे ये लोग आपका सहयोग करेंगे। सतर्कता से जीवन जीने पर स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: अगले एक माह हर रविवार को नमक का सेवन त्याग दें, सूर्य की कृपा मिलेगी।

surya gochar effect on vrishchik rashi


वृश्चिक राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Vrishchik Rashi)

कुंडली में वृश्चिक राशि के लिए सूर्य दशम भाव यानी कर्म भाव के स्वामी है, जबकि यह गोचर वृश्चिक राशि के छठें भाव में हो रहा है। इसके कारण वृश्चिक राशि वालों को कार्य क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है।
विशेष रूप से यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस महीने प्रमोशन मिल सकता है। इस समय प्रतिस्पर्धात्मक काम में आपको सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे, कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी पक्ष में सुलझते नजर आएंगे।

उपाय: इस महीने बंदरों को गेहूं और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा

ये भी पढ़ेंः Budh Margi 2025: बुध ने बदली चाल, इन 6 राशियों को हो सकता है फायदा

surya gochar effect on kumbh rashi


कुंभ राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Kumbh Rashi)

सूर्य का मेष राशि में राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम दे सकता है। मेष राशि में सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में उन्नति दिला सकता है। इसी के साथ जीवनसाथीके साथ संबंध अच्छे होंगे और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मेष राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन लाभ, आरोग्यता, शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में सकारात्मक फल दे सकता है। इस समय कुंभ राशि वालों का आत्म विश्वास बढ़ेगा, आप प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है।

उपाय: पिता या पिता तुल्य व्यक्ति की सेवा सत्कार करें, उन्हें दूध और चावल खिलाने का मौका हाथ से न जानें दें।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / सूर्य का राशि परिवर्तन 5 राशियों की बदल देगा तकदीर, खूब मिलेगा पैसा

ट्रेंडिंग वीडियो