scriptमेरठ की मुस्कान बनी औरैया की प्रगति यादव अपडेट: दो सुपारी किलर की पुलिस के साथ मुठभेड़ | After marriage, wife got her husband murdered by a contract killer, | Patrika News
औरैया

मेरठ की मुस्कान बनी औरैया की प्रगति यादव अपडेट: दो सुपारी किलर की पुलिस के साथ मुठभेड़

After marriage, wife got her husband murdered by a contract killer, औरैया में नव विवाहिता में प्रेमी के साथ अच्छी जिंदगी बिताने के लिए पैसे वाले से शादी की। बाद में उसकी हत्या करवा दी। घटना में पुलिस ने मृतक की पत्नी, सुपारी किलर और प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शेष 2 को लंगड़ा करके गिरफ्तार किया। ‌

औरैयाMar 28, 2025 / 12:10 pm

Narendra Awasthi

25-25 हजार रुपए के इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़
After marriage, the wife got her husband murdered by a contract killer औरैया में पैसे के लिए शादी करने वाली प्रगति यादव और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कर दिया है। दो सुपारी किलर को मुठभेड़ में लंगड़ा करके गिरफ्तार किया है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दोनों भाग रहे थे। इस दौरान गिर पड़े। इस दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैर में गोली लगी है। मामला शहर थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार के मंत्री बोले- साल में दो बार आते हैं नवरात्र, मीठी सेवाइयों के साथ मनाएं ईद

उत्तर प्रदेश के औरैया के सहार थाना क्षेत्र में बीते 19 मार्च को गेहूं के खेत में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी पहचान दिलीप यादव निवासी दिबियापुर औरैया के रूप में हुई थी। उपचार के दौरान दिलीप यादव की मौत हो गई। पुलिस की विवेचना में खुलासा हुआ था कि नव विवाहिता पत्नी प्रगति यादव निवासी सिंहापुर थाना फफूंद गांव के ही रहने वाले प्रेमी अनुराग यादव के साथ साजिश रच के अपनी पति की हत्या करवाई थी।

सुपारी किलर को पकड़ने गई, मिल गया प्रेमी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। सुपारी किलर रामजी नागर को पकड़ने गई पुलिस को वहीं पर अनुराग यादव मिल गया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में जानकारी हुई कि सुपारी किलर रामजी नागर निवासी औरैया को दो लाख में हत्या का ठेका अनुराग यादव ने दिया था। पुलिस ने दिलीप यादव की पत्नी प्रगति यादव, अनुराग यादव और राम जी नागर को गिरफ्तार कर लिया था।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक औरैया?

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि 27 मार्च की रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर दोनों ही भागने लगे। इसी दौरान बाइक स्लिप कर गई और दोनों गिर गए। पुलिस को आता देख दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।

25-25 हजार का इनाम घोषित

जिनकी पहचान दुर्लभ यादव पुत्र अशोक यादव और शिवम यादव पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। जिनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दिलीप यादव की हत्या में दोनों की तलाश थी। ‌जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।‌

Hindi News / Auraiya / मेरठ की मुस्कान बनी औरैया की प्रगति यादव अपडेट: दो सुपारी किलर की पुलिस के साथ मुठभेड़

ट्रेंडिंग वीडियो