scriptHonda Shine 125 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, नए कलर्स और एडवांस फीचर्स के साथ अब और स्टाइलिश | honda shine 125 2025 launch price features specifications india | Patrika News
ऑटोमोबाइल

Honda Shine 125 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, नए कलर्स और एडवांस फीचर्स के साथ अब और स्टाइलिश

Honda ने 2025 Shine 125 को अपडेटेड फीचर्स और नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। यह बाइक OBD2B-कंप्लायंट इंजन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर…

भारतFeb 13, 2025 / 11:21 am

Rahul Yadav

2025 Honda Shine 125
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी नई OBD2B-कंप्लायंट Shine 125 को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड मॉडल में नए कलर ऑप्शंस और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह कम्यूटर राइडर्स के लिए और ज्यादा आकर्षक हो गई है।
2025 Honda Shine 125 की शुरुआती कीमत 84,493 रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी गई है। यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। भारत में अपडेटेड Honda Shine 125 का मुकाबला Bajaj Pulsar 125, TVS Raider 125 और Hero Super Splendor 125 जैसी बाइकों से होगा।
वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
ड्रम ब्रेक84,493 रुपये
डिस्क ब्रेक89,245 रुपये
ये भी पढ़ें- Kia Carens की कीमतों में इजाफा, जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल

नई Honda Shine 125 में क्या है खास?

अपडेटेड मॉडल अब 6 नए कलर ऑप्शंस – पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटालिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, रेबेल रेड मेटालिक, डीसेंट ब्लू मेटालिक और पर्ल सायरन ब्लू में उपलब्ध होगा। इसका 90 mm चौड़ा रियर टायर, जो स्टेबिलिटी और ग्रिप बढ़ाएगा। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरदिया गया है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी, गियर पोजिशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलेंगी। इसके आलावा USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें- भारत में बंद हुई Audi A8 L और RS5 Sportback कार, इलेक्ट्रिक मॉडल्स लाने की तैयारी में लग्जरी ब्रांड?

इंजन और परफॉर्मेंस?

Honda Shine 125 में 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो अब OBD2B-कंप्लायंट है। यह इंजन 10.78 kW पावर (7500 RPM पर) और 11 Nm टॉर्क (6000 RPM पर) जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें Idling Stop System दिया गया है, जिससे गाड़ी का माइलेज बढ़ेगा।

कब मिलेगी नई Shine 125?

Honda की यह नई Shine 125 जल्द ही देशभर के डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी डिलीवरी और बुकिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Hindi News / Automobile / Honda Shine 125 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, नए कलर्स और एडवांस फीचर्स के साथ अब और स्टाइलिश

ट्रेंडिंग वीडियो