script25 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, जाने इस बार के दिवाली की विशेष तैयारियां | Ayodhya city will be lit with 25 lakh lamps, know the special preparations for this Diwali | Patrika News
अयोध्या

25 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, जाने इस बार के दिवाली की विशेष तैयारियां

Ayodhya में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इस बार की दिवाली में 25 लाख दिए जलाये जायेंगे। दिवाली की तैयारी के लिए अयोध्या में दिए बनाये जा रहे हैं। आइये बताते हैं कैसी होगी इस बार के अयोध्या की दिवाली 

अयोध्याSep 24, 2024 / 05:31 pm

Nishant Kumar

Women making diya
Ayodhya में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस बार अयोध्या नगरी 25 लाख दीपों से जगमगाने वाली है। अयोध्या में दिए बनाने वाले कुम्हार दिवाली को लेकर दिए बनाने शुरू कर दिए हैं। अयोध्या में दिए को चाक पर बनाकर उसे सुखाया जा रहा है। 

बीजेपी विधायक ने क्या कहा ?

अयोध्या विधानसभा के बीजेपी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आने वाले त्योहार दुर्गापूजा, रामलीला और उसके बाद दीपावली तक अयोध्या जनपद सुंदर और स्वच्छ बने इसके लिए हम काम कर रहे हैं। दीपत्सव लगातार अपनी ऊंचाइयों को बढ़ाता जा रहा है। इस बार 25 लाख दीप प्रज्वलित होंगे। ये देश और दुनिया के लिए अलौकिक क्षण होगा। पीएम मोदी और सीएम योगी लगातार आयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने के संकल्प में जुटे हुए हैं। दीपोत्सव इसमें मील का पत्थर साबित होगा।
 
यह भी पढ़ें

दिवाली से पहले 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, इन सरकारी कर्मचारियों को डीए के साथ मिलेगा बोनस

पर्यटन अधिकारी ने क्या कहा ?

अयोध्या के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस बार अयोध्या में 25 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। सरयू महाआरती का आयोजन भो होगा। सारे परंपरागत कार्यक्रम होंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य 25 लाख से ज्यादा दिए जलाकर रिकॉर्ड बनाने का है। स्थानीय कुम्हारों से दीपक खरीदेंगे। जो कुम्हार धीरे-धीरे दिए बनाना छोड़ दिए थे वो अब फिर से काम मे जुट गए हैं। परंपरा के अनुसार हम क्षेत्रीय कुम्हारों से दिए खरीदेंगे। 

Hindi News / Ayodhya / 25 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी, जाने इस बार के दिवाली की विशेष तैयारियां

ट्रेंडिंग वीडियो