Bahraich News:
बहराइच में सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गौड़ पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। वहां पर उपस्थित लोगों ने संसद को बचाया और उन्होंने दूसरे कमरे में भाग कर जान बचाई। सांसद की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। तब जाकर उन्हें बचाया जा सका। बवाल देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख हमलावर आरोप है कि धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में दो महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व सांसद, दर्जनों लोग एक साथ टूट पड़े
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटेही कला के रहने वाले राम सरोज पाठक के यहां जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए भाजपा के पूर्व सांसद अक्षय पर लाल गौड़ पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान शाहीद, नियाज, नय्यर आलम, सन्नो बेगम, आसमा और उस्मान समेत बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा व हथियार लेकर पहुंचे। उन पर हमला कर दिया। आठ नाम जब समेत 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
भाजपा कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के तहरीर पर अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 8 नामजद 30 अज्ञात हमलावरों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।