लंबे समय से चल रहा था विवाद
राजकुमार मानिकपुरी (42) और आरोपी विष्णुराम मानिकपुरी (57) सगे भाई हैं। दोनों में 10 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की दोपहर को मौका पाते ही आरोपी ने कुल्हाड़ी से राजकुमार के ऊपर ताबड़तोड़ वार
हत्या कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मंगलवार की देर शाम तक शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
राजकुमार अपने घर में अकेले रहता था
ग्रामीणों के मुताबिक राजकुमार अपने घर में अकेले रहता था, वह ग्राम पंचायत में चपरासी का कार्य करता था। रोजाना की तरह दोपहर को घर में भोजन करने आया था। इस बीच बड़े भाई विष्णु मानिकपुरी ने घटना को अंजाम दे दिया।
एक ही घर में दोनों अलग-अलग रहते थे
दोनों भाई की शादी हो गई थी लेकिन दोनों अकेले रहते थे। एक ही घर का बंटवारा हो गया है, दोनों अलग-अलग रहते थे। आरोपी बड़े भाई की पत्नी नहीं है लेकिन बेटा पॉक्सों में जेल के अंदर है। मृतक भाई का कोई नहीं है।