लंबे समय से चल रहा था विवाद
राजकुमार मानिकपुरी (42) और आरोपी विष्णुराम मानिकपुरी (57) सगे भाई हैं। दोनों में 10 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार की दोपहर को मौका पाते ही आरोपी ने कुल्हाड़ी से राजकुमार के ऊपर ताबड़तोड़ वार हत्या कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मंगलवार की देर शाम तक शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें