CG Teacher: प्रदेश में 4730 स्कूल
जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के कुल 4730 शासकीय हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों में से 3860 स्कूलों में प्राचार्य का पद रिक्त है। इसमें से 90 प्रतिशत व्यायाता व मिडिल प्रधान पाठक से पदोन्नति एवं 10 प्रतिशत पद व्यायाता से विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान है। वर्तमान में जारी पदोन्नति के लिए पदों की गणना जनवरी 2022 की स्थिति में की गई है, जिससे एलबी संवर्ग को संपूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है। 90 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति प्रदान करें। साथ ही पदोन्नति के साथ विभागीय परीक्षा के माध्यम से भर्ती के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत पदों के लिए भी अविलंब विज्ञापन जारी करने की मांग की है।
दुर्ग संभाग का हाल
दुर्ग संभाग में 659 पद प्राचार्य के स्वीकृत हैं, जिसमें 168 प्राचार्य कार्यरत हैं। 491 पद रिक्त हैं। यह मांग करने वालों में प्रदेश संगठन सचिव बीरबल देशमुख, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, कामता प्रसाद साहू, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शांडिल्य, वीरेन्द्र देवांगन शामिल हैं।