अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बालिका किंजल पुत्र बदामीलाल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग ने भौंकते हुए उस पर हमला कर दिया। उसने बालिका की बायीं कोहनी के पास बुरी तरह काट दिया। आसपास के लोगों ने दौडक़र बच्ची को संभाला, तब तक स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर बैठी महिला भूरी पत्नी लक्ष्मण पर भी हमला कर उसके बाएं हाथ पर काटा।
महिला खुद को बचा पाती, उससे पहले उसने तब तक कई जगह काट दिया। ग्रामीण घायल महिला और बच्ची को अरथूना के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टर ने बांसवाड़ा के लिए रेफर कर दिया।
108 एम्बुलेंस से उन्हें एमजी अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। महिला को हाथ व अन्य स्थान पर कुल 30 टांके लगाए गए। बच्ची को 4 टांके लगे। दोनों को 2 दिन के लिए वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।