झूठे केसों की संख्या में इजाफा
बरेली जिले के 29 थानों में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक कुल 279 दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज हुईं। जांच के दौरान पुलिस को 95 मुकदमे फर्जी मिले, जिन पर फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, 28 अन्य मामलों में आरोपितों पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को हटा दिया गया, क्योंकि वे केवल मामूली विवादों का परिणाम थे।किन-किन थानों में कितने मामले फर्जी निकले
थाना मीरगंज: दर्ज तीनों केस फर्जी पाए गए और एफआर लगाई गई। थाना हाफिजगंज: नौ में से छह मुकदमों को फर्जी पाया गया। थाना क्योलड़िया: आठ में से चार केस फर्जी निकले।झूठे आरोपों के अजीबोगरीब मामले
कई मामलों में ऐसे आरोप लगाए गए जो अविश्वसनीय थे। एक महिला ने अपने पति पर 145 महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। जांच में यह मामला घरेलू कलह का निकला। कुछ महिलाओं ने अपने ही पिता और भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस जांच में प्रेम संबंधों का मामला सामने आया। एक अन्य महिला ने घर में खाना गर्म न करने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुरालवालों पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था।पुलिस हर मामले की गंभीरता से करती है जांच पड़ताल
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा,“पुलिस हर मामले की गंभीरता से जांच करती है ताकि पीड़ित को न्याय मिले। कई बार साक्ष्यों के अभाव में चार्जशीट दाखिल करने या फाइनल रिपोर्ट लगाने में समय लगता है, लेकिन हर केस की निष्पक्ष जांच की जाती है।”