scriptरामगंगा में मछली पकड़ने गए थे सुरक्षा गार्ड, नहीं जानते थे तैरना, डूबने से हो गई मौत | Security was on when he went to catch fish in Ramganga | Patrika News
बरेली

रामगंगा में मछली पकड़ने गए थे सुरक्षा गार्ड, नहीं जानते थे तैरना, डूबने से हो गई मौत

फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव गौसगंज सराय निवासी 42 वर्षीय वकील अहमद पुत्र जहीर अहमद के रूप में हुई है। वह केसरपुर स्थित एक निजी फार्म हाउस में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।

बरेलीMay 16, 2025 / 05:58 pm

Avanish Pandey

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव गौसगंज सराय निवासी 42 वर्षीय वकील अहमद पुत्र जहीर अहमद के रूप में हुई है। वह केसरपुर स्थित एक निजी फार्म हाउस में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे।
मृतक के परिवार में पत्नी बानो बेगम सहित छह बच्चे हैं। वकील अहमद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। फरीदपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

नदी में मछली पकड़ने गए थे वकील अहमद

वकील अहमद गुरुवार की शाम रामगंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। जब देर रात तक उनकी कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास पूछताछ की और फिर नदी के किनारे खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना फरीदपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन रातभर की मशक्कत के बाद भी वकील अहमद का कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह नदी में तैरात हुआ मिला शव

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खल्लपुर गांव के पास रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के पास ग्रामीणों ने पानी में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गर्मी के चलते वह नहाने के उद्देश्य से नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गए और वहीं उनकी मौत हो गई।

Hindi News / Bareilly / रामगंगा में मछली पकड़ने गए थे सुरक्षा गार्ड, नहीं जानते थे तैरना, डूबने से हो गई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो