हाल ही में मिली है नियुक्ति प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 4028 प्राचार्य मिले हैं। वहीं वरिष्ठ अध्यापकों को भी छह माह के इंतजार के बाद व्याख्याता पद पर नियुक्ति के आदेश मिले हैं। प्रदेश में 8600 व्याख्याता की नियुक्ति हो रही है। प्रिंसिपल व व्याख्याता को 30 अप्रेल तक पदभारग्रहण करना है। इस बीच सरकार ने पदोन्नति के बाद यथा स्थान पर पदोन्नति नहीं मिलने से ज्वाइन नहीं करने वालों को फोर गो का विकल्प दिया है। वे इस विकल्प के माध्यम से पदोन्नति को छोड़ सकेंगे जिसके बाद वे वर्तमान जगह पर भी कार्य कर सकते हैं।
यह भी नियम जिन शिक्षकों ने पदोन्नति पर पूर्व में यथा स्थान ज्वाइन कर लिया है उनको नए पदस्थापन स्थान के लिए अनिवार्यतः कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इनको मिलेगा फायदा
गौरतलब में काउंसलिंग में सभी रिक्त पद ओपन नहीं करने से कई लोगों को बहुत दूर स्थान मिले हैं, जो कार्मिक के लिए सुविधाजनक नहीं है। इसके साथ ही कई लोगों की घरेलू परिस्थितियां भी नई जगह ज्वाइन करने के लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में ये फोरगो का विकल्प चुन कर पदोन्नति को छोड़ सकेंगे।
सभी को मिले अवसर फोर गो का विकल्प बढि़या है। हालांकि सरकार ने ज्वाइन नहीं करने वालों को ही विकल्प चुनने को दिया है, जिसकी जगह पदोन्नति पर यथा स्थान ज्वाइन करने वालों को भी फोर गो करने का अवसर देना चाहिए।- बसंतकुमार जांणी, जिलाध्यक्ष राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा बाड़मेर