scriptनईनाथ के दरबार में लगी कतार, 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक | Patrika News
बस्सी

नईनाथ के दरबार में लगी कतार, 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

अरावली की पहाड़ियों के बीच हर-हर महादेव की रही गूंज

बस्सीMar 09, 2024 / 04:40 pm

vinod sharma

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
1/7

राजस्थान के जयपुर जिले में बांसखोह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नईनाथ धाम पर हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि का लक्खी मेला भरा।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
2/7

ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीना, पुजारी मंगलनाथ, कोषाध्यक्ष कजोड़मल सैनी ने बताया कि कि लगातार 40- 50 वर्षों से आ रहे है। इस बार जैसा मेला नहीं देखा। मेले में भोले बाबा के दरबार में करीब 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
3/7

मेले में करीब 4 लाख श्रद्धालु भोले के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
4/7

मेले के दौरान धूणे के पास नारियल के छिलकों ने काफी दूर तक आग पकड़ ली। बाद में टैंकर की मदद से आग को बुझाया।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
5/7

नईनाथ धाम पर नवविवाहित महिलाओं एवं संतान प्राप्ति के बाद महिलाओं ने भोले के दरबार में पहुंचकर जेघड़ चढ़ाया।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
6/7

मेला स्थल पर अलग-अलग 16 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। कंट्रोल रूम पर पुलिस इन सभी कैमरो से निगरानी कर रही थी। जिसके चलते असामाजिक गतिविधियों पर नजर रही।

Mahashivratri 2024 Nainath Dham mela
7/7

नईनाथ धाम महाशिवरात्रि के लक्खी मेले पर भारी भीड़ को देखते हुए गणेश मोड पर ही पुलिस ने वाहनों को रोक दिया। इसके चलते श्रद्धालु गणेश मोड़ से पैदल ही जयकारों के साथ नईनाथ धाम पहुंचे।

Hindi News / Photo Gallery / Bassi / नईनाथ के दरबार में लगी कतार, 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.