scriptअनोखी शादी: ठाकुरजी बने दूल्हा तो ‘ये’ दुल्हन, लोगों ने बाराती बनकर खूब लगाए ठुमके | Patrika News
बस्सी

अनोखी शादी: ठाकुरजी बने दूल्हा तो ‘ये’ दुल्हन, लोगों ने बाराती बनकर खूब लगाए ठुमके

राजस्थान में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें दुल्हन के रूप में पीपल का एक वृक्ष तथा जिनसे विवाह रचाने के लिए तूंगा के आराध्य देव चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी दूल्हा बनकर पालकी में विराजित होकर बारात के साथ रवाना हुए।

बस्सीFeb 20, 2024 / 11:24 am

Santosh Trivedi

pipal_vivah.jpg
1/5

जयपुर/तूंगा (देवगांव)। महादेवपुरा सड़क मार्ग पर सोमवार को ठाकुरजी संग पीपल वैवाहिक कार्यक्रम में पाणिग्रहण की रस्म की गई एवं विदाई कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम पर्यावरण जन जाग्रति को लेकर हिन्दू रीति रिवाजों से तूंगा निवासी महेश कालवानिया ने यह विवाह सम्पन्न कराया।

wedding
2/5

विवाह में सारे कार्यक्रम किए गए। जहां दुल्हन के रूप में पीपल का एक वृक्ष तथा जिनसे विवाह रचाने के लिए तूंगा के आराध्य देव चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी दूल्हा बनकर पालकी में विराजित होकर बारात के साथ रवाना हुए।

pipal_vivah_rajasthan.jpg
3/5

लोग बाराती बनकर गाजे-बाजे से धूमधाम से नाचते गाते हुए पहुंचे। जहां वधू पक्ष ने दूल्हे बनकर आए ठाकुरजी के बारातियों की अगुवानी करते हुए स्वागत किए। कार्यक्रम को देखने दूर-दराज एवं आस-पास के ग्रामीण काफी संख्या में उमड़े।

pipal_vivah_rajasthan_bassi.jpg
4/5

कन्यादान में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई। दूल्हे बनकर आए ठाकुरजी को सभी नेकचार पूरे करने के बाद बारातियों को विदा किया। महिलाओं ने गीत-संगीत गाकर बारातियों का स्वागत सत्कार किया।

pipal_vivah_pipal_vivh.jpg
5/5

विवाह कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ली। पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि पीपल का विवाह शास्त्रों अनुसार बड़ा पुण्य कार्य है। इस दौरान चारभुजानाथ मंदिर पुजारी शंकर शर्मा, कृष्ण शर्मा, हनुमान पुजारी, वेद पुजारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindi News / Photo Gallery / Bassi / अनोखी शादी: ठाकुरजी बने दूल्हा तो ‘ये’ दुल्हन, लोगों ने बाराती बनकर खूब लगाए ठुमके

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.