इससे तलाई पर आने वाले और आसपास रह रहे लोगों को सडांध से राहत मिलेगी। राजस्थान पत्रिका ने शनिवार के अंक में लापरवाही: नेहरू तलाई की दुर्दशा ने ली हजारों की मछलियों की जान शीर्षक से प्रमुखता से खबर का प्रकाशन कर न्यास की लापरवाही उजागर की थी। आसपास की कॉलोनियों व बस्तियों का गंदा पानी तलाई में आने से मछलियों का दम घुट गया। हजारों की संया में मछलियां मर जाने से दुर्गंध ने आसपास रहने वालों का जीना मुहाल हो रहा था।
नेहरू पार्क में घूमने आ रहे लोग भी सडांध से परेशान थे। न्यास ने मछलियां निकालने के लिए ठेकेदार के कार्मिकों को लगाया। मृत मछलियों को निकाल कर ट्रैक्टर में भरकर उनको दूर दफनाने भेजा गया।