पहले चरण में 35 कंपनियां लगाईं गईं
दो साल पहले मालनपुर में 134 फैक्ट्री संचालित थीं, जिनमें क्षेत्रीय युवाओं के साथ करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ था। औद्योगिक क्षेत्र को फिर से समृद्ध बनाने के लिए शासन ने विशेष प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप पहले चरण में 35 कंपनियां स्थापित की गईं। इनमें 4,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया। अब 35 नई कंपनियों को फिर से स्वीकृत किया गया है, जिनका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह भी पढ़ें
एमपी के 23 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, तेज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
850 करोड़ का निवेश, 2026 तक तैयार होगी फैक्ट्री
मालनपुर में नवीन फैक्ट्री में 850 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। कंपनी अगले एक साल में 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस इकाई से 350 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह कंपनी मुख्य रूप से यूकेलिप्टस लकड़ी से प्लाई बोर्ड का उत्पादन करेगी, जिससे युवाओं के साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा।किसानों की आय में होगा इजाफा
नवीन फैक्ट्री में निवेश से किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। मालनपुर में बनने वाले प्लाई बोर्ड न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक निर्यात किए जाएंगे। फैक्ट्री मालिक की मंशा है कि क्षेत्र के किसान यूकेलिप्टस की खेती से समृद्ध बने। परंपरागत खेती को छोड़कर किसान यूकेलिप्टस की खेती अपनाकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। यह भी पढ़ें