scriptMP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़े 02 फरवरी 2025 के सभी ताजा समाचार | Patrika News

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़े 02 फरवरी 2025 के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 03, 2025 / 10:27 am

Faiz

MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 02 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
03 Feb, 2025 | 10:27 AM
02 Feb, 2025 | 01:49 PM

MP News Today Live : जानिए एमपी में बजट का हिसाब-किताब

Union Budget 2025

Union Budget 2025 : शनिवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां यूनियन बजट लोकसभा में पेश किया। वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। यह विशेष रूप से मध्य प्रदेश के लिए लाभकारी होंगी। पर्यटन स्थलों का विकास होगा। निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में मेडिकल टूरिज्म और ‘हील इन इंडिया’ को बढ़ावा दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:45 PM

MP News Today Live : एमपी में बने नए फ्लाइओवर के निर्माण की खुली पोल

MP News

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवनिर्मित डॉ. भीमराव आंबेडकर की पोल खुल गई है। एक हफ्ते में ही सड़क पर से सीमेंट निकलने लगी और लोहे के सरिया बाहर झांक रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सरकार ने ब्रिज की निगरानी करने वाले उप यंत्री उमाकांत मिश्रा और प्रभारी सहायक यंत्री रवि शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:42 PM

MP News Today Live : एमपी में जल्द पूरा होगा 'पीएम आवास योजना' के घरों का निर्माण!

pm awas

mp news: केंद्रीय बजट में सीधे तौर पर तो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले को कुछ नहीं मिला है, लेकिन बजट में विभिन्न योजनाओं के लिए किए गए प्रावधानों से जिले के कई प्रस्तावित प्रोजेक्ट की राह आसान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी, सड़क, परिवहन, जल निकासी और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े प्रोजेक्ट के काम में तेजी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:32 PM

MP News Today Live : सहकारी बैंक उठाने जा रहे बड़ा कदम

 

mp news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घाटे से उबरने के लिए अब सहकारी बैंक भी प्रोफेशनल एप्रोच के साथ काम करेंगे। डिफॉल्टर किसानों से लोन राशि जमा कराने जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। किसानों से बात कर लोन चुकाने के लिए प्रेरित करेंगे। बैंक का स्टाफ कलेक्टर और राजस्व अमले के माध्यम से भी बकाया राशि जमा कराने में मदद लेगा। स्टाफ को ग्राहकों के साथ सद्व्यवहार की ट्रेनिंग दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:27 PM

MP News Today Live : बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग

Huge Fire

Huge Fire : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर की एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, देखते ही देखते फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 5:30 बजे भड़की थी। हालांकि, अबतक आग लगने का अबतक कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। अबतक दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में इस्तेमाल हो चुकी हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक आग काबू पाए जाने का प्रयास जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:20 PM

MP News Today Live : मोनालिसा की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

Monalisa

Monalisa : महाकुंभ मेले में 'कत्थई आंखो वाली', 'नेचुरल ब्यूटी' और 'माला बेचने वाली सुंदर लड़की' के नाम से वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा सुर्खियों में बनी हैं। माला बेचकर गुजारा करने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाएंगी। मशहूर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए वायरल गर्ल को साइन किया है। मोनालिसा फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। सनोज मिश्रा ने फिल्म की शूटिंग से लेकर संभावित रिलीज मंथ की जानकारी साझा की है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:18 PM

MP News Today Live : एमपी में ऑनलाइन होंगी सभी मंडियां

mp news

mp news: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ई-मंडी होने के बाद किसानों की फसल की पूरी खरीददारी ऑनलाइन सिस्टम से होगी। ऐसे में जहां मंडी टैक्स की चोरी 100 फीसदी रुक जाएगी, वहीं बिना ई-पंजीयन के कोई भी किसान मंडी में फसल नहीं बेच सकेगा। साथ ही ई-सिस्टम से किसानों के भुगतान की पूरी सुरक्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:16 PM

MP News Today Live : एमपी के 15 लाख पेंशनर्स और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

mp news

mp news: केंद्रीय बजट से मध्य प्रदेश के 9.28 लाख उद्यमी, 66 लाख किसान और 15 लाख कर्मचारी-पेंशनरों को सीधा लाभ होगा। इन उद्यमियों को 10 करोड़ तक और किसानों को किसानों को पांच लाख रुपए तक कर्ज मिल सकेगा। 15 लाख कर्मचारी, पेंशनरों को टैक्स में छूट मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:12 PM

MP News Today Live : बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा 'सरकारी योजना' का लाभ

Electricity KYC

Electricity KYC: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 42,187 उपभोक्ताओं ने ही अब तक केवायसी कराई हैं जबकि शहर में 3 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है। ग्वालियर शहर में केवायसी कराने का लक्ष्य 31 दिसंबर तक तय किया गया था, लेकिन अब तक एक चौथाई का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया है। यदि यही हालात रहे तो इसमें छह महीने से अधिक का समय लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:10 PM

MP News Today Live : नामी पिज्जा कंपनी खरीद रही थी नकली पनीर

ED Raid in Jayshree Gayatri Food

ED Raid in Jayshree Gayatri Food : मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में ईडी की कार्रवाई के बाद जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कंपनी के पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी के पूर्व सीईओ सुनील त्रिपाठी ने शनिवार न केवल पायल के आरोप निराधार बताए हैं, बल्कि उन्होंने दावा किया है कि जयश्री के डायरेक्टर किशन मोदी मिल्क प्रोडक्ट में कितनी मिलावट कर रहे हैं, इसका अंदाजा सहज लगाना संभव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:08 PM

MP News Today Live : फरवरी में बरसेंगे बादल

MP Weather Update

MP Weather Update : सर्दी के सीजन के आखिरी माह की शुरुआत हो गई है। इस बार दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की सर्दी रही है, लेकिन फरवरी में इस बार मौसम का मिलाजुला असर दिखाई दे सकता है। राजधानी भोपाल में इस माह तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा, साथ ही हल्के बादल, धुंध जैसी स्थिति बन सकती है। फरवरी में भी आमतौर पर बारिश, कोहरा, उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी की स्थिति बनती है, 75 साल पहले 11 फरवरी को तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया था। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 01:05 PM

MP News Today Live : रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

mp news

mp news : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आर्मी अफसर की पत्नी की मौत से जुड़े मामले ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी, लेकिन उसका शव बेसमेंट में पड़ा मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पति डॉक्टर के पास पत्नी की रिपोर्ट दिखाने गए थे, लेकिन जब वो वापस लौटे तो बेसमेंट में उन्हें पत्नी का शव पड़ा मिला। इधर, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 11:28 AM

MP News Today Live : नासिक-सूरत हाईवे पर भीषण बस हादसे में एमपी के 7 लोगों की मौत

Nashik-Surat highway accident

Nashik-Surat highway accident : महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां 48 सवारियां भरकर प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बस खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि, बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि अन्य को मामुली चोटें आई हैं। बता दें कि, हादसे में जान गवाने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 10:38 AM

MP News Today Live : एमपी के 35 गांवों में हीरे के भंडार

Diamonds found in MP

Diamonds found in MP : हीरे के लिए खास पन्ना के बाद अब ग्वालियर की धरती हीरा उगल सकती है। इसके लिए 35 गांव चिह्नित किए हैं। ग्वालियर और शिवपुरी जिले के इन गांवों में पहाड़ और मिट्टी पन्ना जिले जैसी है। इस कारण हीरा होने की संभावना ज्यादा है। जिले के 421 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में डायमंड ब्लॉक देने की तैयारी है। इसे नरवर डायमंड ब्लॉक का नाम दिया गया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने राजस्व, वन और आरक्षित वन भूमि की जानकारी मांगी है। पढ़ें पूरी खबर...

02 Feb, 2025 | 10:20 AM

MP News Today Live : बजट में एमपी को सौगात

Budget 2025

Budget 2025 : केंद्रीय करों के संग्रहण में बढ़ोतरी से चालू एवं अगले वित्तीय वर्ष में राज्यों की बल्ले-बल्ले होगी। केंद्र के पास चालू वित्त वर्ष (2024-25) में अनुमान से ज्यादा टैक्स एकत्र होने से राज्यों को इस साल 54339 करोड़ अतिरिक्त मिलेंगे वहीं अगले साल डेढ़ लाख करोड़ का अधिक हस्तांतरण हो सकता है। चालू वित्तीय वर्ष के मुकाबले अगले साल केंद्र से मध्यप्रदेश को 11643, राजस्थान को 8938 और छत्तीसगढ़ को 5033 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़े 02 फरवरी 2025 के सभी ताजा समाचार

ट्रेंडिंग वीडियो