scriptMP News Today Live : बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी! ग्लोबल इंवेस्टर समिट में पहली बार 3 एक्सपो एक साथ | Patrika News

MP News Today Live : बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी! ग्लोबल इंवेस्टर समिट में पहली बार 3 एक्सपो एक साथ

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 06, 2025 / 01:03 pm

Faiz

MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 06 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
06 Feb, 2025 | 01:01 PM

MP News Today Live : प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने खरीदी बदरवास की फेमस जैकेट

Livelihood Mission

Livelihood Mission : ‘पहले मुझे कुछ महिलाओं के चेहरों पर डर और दुख दिखाई देता था, लेकिन आज मैं देख रही हूं कि, महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-बड़े काम कर आत्मनिर्भर हो रही हैं, उससे महिलाओं की स्थिति सुधरी है। आज कई महिलाएं अपने घर का पूरा खर्च खुद ही चला रही है।’ ये बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने शिवपुरी जिले के बदरवास में चल रहे मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:53 PM

MP News Today Live : बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी!

Pandit Dhirendra Shastri

Pandit Dhirendra Shastri : 24 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मध्यप्रदेश में तैयारियां तेज हो गई है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 100 से अधिक बड़े उद्योगपति पहुंचेंगे। पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से ठीक एक दिन पहले एमपी आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान पीएम छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम भी जा सकते हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को यहां आने का न्योता भी दिया है। ये बात खुद बाबा बागेश्वर ने बताई है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर पीएमओ से अधिकृत मंजूरी नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:49 PM

MP News Today Live : ग्लोबल इंवेस्टर समिट में पहली बार 3 एक्सपो एक साथ

Global Investors Summit 2025 Bhopal

Global Investors Summit 2025 Bhopal : भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पहली बार तीन एक्सपो का आयोजन होगा। ऑटोमोबाइल, फेब्रिक के साथ मध्य प्रदेश पवेलियन एक्सपो का आयोजन कर प्रदेश में हुआ विकास दिखाने के साथ ही भावी संभावनाएं भी दर्शाई जाएंगी। इससे निवेशक मध्यप्रदेश की परंपराओं से आधुनिकता की ओर बढऩे की प्रगति भी देख सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:44 PM

MP News Today Live : 7 फरवरी को कर्मचारी-अधिकारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने जा रहे हैं। 7 फरवरी शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों के साथ साथ कर्मचारी प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपने मांगे रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी-अधिकारी पदोन्नति में लगी रोक हटाने, पुरानी पेंशन बहाल कराने के साथ साथ अनुकंपा नियुक्ति समेत 31 मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:38 PM

MP News Today Live : एमपी में बैखौफ अपराधी

MP Police Beaten UP

MP Police Beaten : आमजन के साथ अब पुलिस भी सेफ नहीं है, बदमाश उल्टा पुलिस को ही रंगदारी दिखा रहे हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार अलसुबह चौकी पर तैनात एसआइ से नशे में धुत कार सवार जेल प्रहरी ने साथियों संग बदसलूकी कर मारपीट की। एसआइ ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देकर वीडियो बनाया। आइडी कार्ड मांग झूमाझटकी करने लगे। एसआइ ने युवकों की हरकत देख तत्काल वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जेल प्रहरी सहित 2 आरोपी पकड़ा गए। मामले का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:36 PM

MP News Today Live : एक दिन में एमपी को मिले 6 गोल्ड

38th National Games

38th National Games : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों ने 11 मेडल मध्य प्रदेश के खाते में जोड़े। रोइंग टीम का दबदबा कायम रहा और एक ही दिन में मप्र के रोइंग खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 4 कांस्य के साथ 9 पदकों पर कब्जा किया। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 12:30 PM

MP News Today Live : एमपी में अब प्लास्टिक और रबर से बनेंगी सड़कें

Plastic Road in MP

Plastic Road in MP: भोपाल की सड़कें अब गर्मियों में पिघलेंगी नहीं। बारिश में उखड़ेंगी नहीं। क्योंकि, अब अब पीडब्ल्यूडी समेत सभी सड़क निर्माण एजेंसियां डॉमर से सड़क नहीं बनाएंगी। नई सड़कों के निर्माण के लिए अब प्लास्टिक वाले पीएमबी यानी पॉलीमर बिटूमिन मेंब्रेंस या फिर रबर वाले सीआरएमबी क्रंब रबर मोडिफाइड बिटूमिन की निविदाएं जारी की जा रही हैं। ये सामग्री सामान्य डामर की तरह 40 से 50 डिग्री गर्मी में पिघलेंगी नहीं। खास बात ये है कि इस तकनीक से बनने वाली सड़कों को पानी से भी कोई नुकसान नहीं होता। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:37 AM

MP News Today Live : एमपी में 30 से ज्यादा देशों से आ रहे मेहमान

Global Investors Summit Bhopal

Global Investors Summit Bhopal : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भोपाल के प्राकृतिक क्षेत्र में होम स्टे और टेंट कैंपिंग तैयार किए जाएंगे। नगर निगम एवं मध्य प्रदेश पर्यटन निगम मिलकर यह तैयारी कर रहा है। टूरिज्म और एनवायरनमेंट संबंधित क्षेत्र में काम करने वाली इंटरनेशनल फर्म और उद्योग समूह को लुभाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:21 AM

MP News Today Live : एमपी में एक्टिव हुआ नया सिस्टम

IMD Latest Update

IMD Latest Update : मध्य प्रदेश का मौसम दो दिन बाद एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। यही नहीं. बारिश के बाद मौसम साफ होने पर तापमान में गिरावट आने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, विशेषतौर पर राज्य के अंतर्गत आने वाले ग्वलियर-चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:18 AM

MP News Today Live : 8 करोड़ का मालिक निकला सरकारी शिक्षक

EOW Raid

EOW Raid : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक सरकारी शिक्षक के घर EOW की टीम ने दबिश दी थी। आय से अधिक संपत्ति को लेकर EOW के शिवम गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में जो खुलासा हुआ है उसे जानकार हर कोई हैरान है। 27 साल की नौकरी में 38 लाख रुपए पाने वाला पिछोर के भौंती का सरकारी शिक्षक 8 करोड़ का मालिक निकला। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने दबिश दी तो खुलासा हुआ। ईओडब्ल्यू ने प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश भदौरिया के घर दबिश दी। शाम तक चली कार्रवाई में 8 करोड़ की संपति मिली। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:16 AM

MP News Today Live : जायदाद के लिए असहनीय प्रताड़ना

Crime Against Women in MP

Crime Against Women in MP : देश-प्रदेश में महिलाएं जहां-तहां प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। प्रताडि़त करने वाले कहीं घरवाले हैं तो कहीं बाहर वाले भी। सरकारी सिस्टम में खामी से भी प्रताडि़त होना पड़ रहा है। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से प्रताड़ना कभी-कभी इस हद तक पहुंच जाती है कि पीडि़ता आत्मघाती कदम तक उठा लेती हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में विभिन्न कारणों से देश में 22,746 लोगों ने आत्महत्या की। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:13 AM

MP News Today Live : एमपी के 9000 स्कूल होंगे बंद

MP News

MP News : राजधानी भोपाल सहित प्रदेश 9 हजार स्कूल पर ताले लग सकते हैं। ये वे स्कूल हैं जिन्होंने मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। इन स्कूलों में करीब पांच लाख बच्चे दर्ज हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने मान्यता नवीनीकरण के लिए मापदंड में बदलाव किया है। इन मापदंडों को स्कूल पूरा नहीं कर पा रहे हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र से कक्षा एक से आठ तक मान्यता दी जाती है। प्रदेश में 34 हजार प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें से अधिकांश की मान्यता 31 मार्च को खत्म हो रही है। इनमें 26 हजार प्रदेश सरकार से जुड़े हैं। इनमें से 16316 स्कूल मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:10 AM

MP News Today Live : सीएम मोहन की सुरक्षा में भारी चूक

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों से दो मादा चीता और तीन शावकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जंगल में छोड़ दिया। चीता धीरा, आशा के साथ ही आशा के तीन शावक को खुले जंगल में छोड़ा। अब खुले जंगल में चीतों की संख्या 7 हो गई है। नर चीता भाई वायु और अग्नि एक माह से जंगल में हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक भी दिखी। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 11:04 AM

MP News Today Live : 20 फरवरी से 15 हजार डॉक्टर करेंगे आंदोलन

Doctors Protest in MP

Doctors Protest in MP : मध्यप्रदेश के 15 हजार से अधिक डॉक्टर 20 फरवरी से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। वजह है लंबे समय से लंबित डीएसीपी, सातवें वेतन का लाभ व चिकित्सकों के कार्य में बढ़ती प्रशासनिक दखलंदाजी जैसी अन्य मांगें। चिकित्सक महासंघ ने बुधवार को आंदोलन की घोषणा करते हुए, उच्च न्यायालय, उप मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। पढ़ें पूरी खबर...

06 Feb, 2025 | 10:59 AM

MP News Today Live : सरकारी जमीन को निजी करने का ठेका लेता था सौरभ

Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case: परिवहन विभाग की काली कमाई से धन कुबेर बना सौरभ शर्मा का नेटवर्क दूसरे विभागों में भी काम करता था। पुलिस सुरक्षा में हुई पूछताछ के दौरान उससे कई बड़े काले कारनामों का भी खुलासा हुआ है। वह सरकारी जमीनों में हेराफेरी का भी काम करता था। इसके बदले वह मोटी रकम भी लेता था। सौरभ शर्मा ने ग्वालियर में 95 बीघा शासकीय जमीन को निजी करने का ठेका भी लिया। इसका करार भी किया। पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी! ग्लोबल इंवेस्टर समिट में पहली बार 3 एक्सपो एक साथ

ट्रेंडिंग वीडियो