scriptवेलेंटाइन डे पर फिर ठिठुरेगा एमपी, IMD का नया अलर्ट | MP Weather Alert from valentine day imd alert prediction forecast western disturbance end | Patrika News
भोपाल

वेलेंटाइन डे पर फिर ठिठुरेगा एमपी, IMD का नया अलर्ट

MP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ा तापमान, एमपी में सर्दी से मिली राहत, वेलेंटाइन डे से फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

भोपालFeb 10, 2025 / 07:46 am

Sanjana Kumar

MP Weather Alert

MP Weather Alert IMD ने जारी किया नया अलर्ट

MP Weather Alert: राजधानी में इस समय लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। हवा के रुख में परिवर्तन के साथ एक बार फिर पारा चढऩे लगा है और सर्दी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन वेलेंटाइन डे के आसपास सर्दी का एक दौर फिर आने की संभावना है, क्योकि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो गया है, इसके साथ ही राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात भी है। अगले तीन चार दिन न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में आंशिक और हल्के बादलों जैसी स्थिति बन सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही एक बार फिर हवा का रुख बदल गया है। अब तक उत्तरी हवा आ रही थी, इसके चलते ठंडक बनी हुई थी, लेकिन एक बार फिर से दक्षिण पूर्वी हवा आने लगी है।
30 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान शहर में रविवार को मौसम शुष्क रहा, साथ ही दिन में हवा का रुख दक्षिण पूर्वी रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 10.6 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

हल्के बादलों की संभावना

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवात के कारण अभी मौसम इसी तरह रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही हल्के बादलों की स्थिति बन सकती है, बारिश जैसी संभावना फिलहाल नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद उत्तरी हवाओं के कारण फिर तापमान में गिरावट हो सकती है।

Hindi News / Bhopal / वेलेंटाइन डे पर फिर ठिठुरेगा एमपी, IMD का नया अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो