scriptग्रेच्युटी में की कटौती, कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सामने आया बड़ा अपडेट | Retired employees in PWD do not get gratuity benefits | Patrika News
भोपाल

ग्रेच्युटी में की कटौती, कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सामने आया बड़ा अपडेट

Gratuity benefits- ग्रेच्युटी, कर्मचारियों-अधिकारियों का अधिकार है पर इसमें ही कटौती की जा रही है।

भोपालMay 23, 2025 / 09:03 pm

deepak deewan

Retired employees in PWD do not get gratuity benefits

Gratuity benefits

Gratuity benefits – ग्रेच्युटी, कर्मचारियों-अधिकारियों का अधिकार है पर इसमें ही कटौती की जा रही है। मध्यप्रदेश में रिटायर हो रहे कर्मचारियों को तमाम प्रावधानों के बाद भी ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग यानि पीडब्लूडी में ऐसी कई शिकायतें सामने आ रहीं हैं। विभाग के एक कर्मचारी की लाखों की राशि की कटौती की गई है। वे 3 साल से अपनी ग्रेच्युटी के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ये हाल तब हैं जब राज्य का हाइकोर्ट इसके लिए कर्मचारियों, अधिकारियों के हक में कई अहम फैसले सुना चुका है।
दो दिन पूर्व ही एमपी हाइकोर्ट ने पंचायत विभाग में शिक्षाकर्मी के तौर पर भर्ती होने के बाद शिक्षा विभाग में मर्ज हुए शिक्षकों को भी ग्रेच्युटी का लाभ देने का आदेश दिया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने यह अहम आदेश पारित करते हुए साफ कहा कि पंचायतों से राज्य सेवा में शामिल शिक्षक ग्रेच्युटी (gratuity) भुगतान अधिनियम के तहत हकदार हैं।
यह भी पढ़ें

पंचायतों में तबादलों पर बड़ा फैसला, कई सालों से पदस्थ सचिवों पर सबसे पहले गिरेगी गाज

इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच भी ग्रेच्युटी को कर्मचारी का अधिकार बता चुकी है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डिवीजन बेंच ने तब यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इसके लिए किसी आवेदन की जरूरत नहीं है। कार्यमुक्त होने के 30 दिन के अंदर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का भुगतान करना नियोक्ता का दायित्व है।
यह भी पढ़ें

कई सालों से पदस्थ सचिवों को हटाएगी सरकार, पंचायतों में तबादलों पर बड़ा फैसला


कर्मचारियों, अधिकारियों को ग्रेच्युटी नहीं दी

हाइकोर्ट के ऐसे तमाम निर्देशों को ताक पर रखकर कर्मचारियों, अधिकारियों को ग्रेच्युटी नहीं दी जा रही है। लोक निर्माण विभाग यानि पीडब्लूडी के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तो कई साल से परेशान हो रहे हैं। वे सहायक ग्रेड 2 के पद से रिटायर हुए थे लेकिन 3 साल बाद भी ग्रेच्युटी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें

खातों में प्रति हैक्टेयर 3900 रुपए डालेगी सरकार, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त सहायता राशि


ब्याज सहित 181714 रुपए की राशि की कटौती कर दी गई

पीडब्लूडी संभाग क्रमांक 1 के कर्मचारी रहे वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव 30 जून 2022 को रिटायर हुए थे। वे तभी से ग्रेच्युटी के लिए चक्कर काट रहे हैं। उनकी ब्याज सहित 181714 रुपए की राशि की कटौती कर दी गई है। पीडब्लूडी में ऐसी कई शिकायतें सामने आई हैं जिनमें रिटायर हो रहे कर्मचारियों को ग्रेच्यूटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

1972 में ‘ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट’ बनाया गया

कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सन 1972 में ‘ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट’ बनाया गया था। यह वह रकम है जो किसी कर्मचारी को संस्था या नियोक्ता की ओर से दी जाती है। आमतौर पर कर्मचारी द्वारा नौकरी छोड़ने, नौकरी से हटाने या रिटायर होने पर ग्रेच्युटी दी जाती है। कर्मचारी की मौत या फिर बीमारी अथवा हादसे के कारण नौकरी छोड़ने की स्थिति में उन्हें या उनके नामित को ग्रेच्युटी दी जाती है।

Hindi News / Bhopal / ग्रेच्युटी में की कटौती, कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सामने आया बड़ा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो