एमपी में सोमवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात और महाराष्ट्र से होते प्रदेश के सीमावर्ती पश्चिमी इलाकों में सक्रिय हो गया है। बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें : नामांतरण के मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा पश्चिमी जिलों में मानसून ने जबर्दस्त दस्तक दी
देश में मानसून 8 दिन पहले सक्रिय हो जाने से प्रदेश में भी इसके जल्द आ जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन महाराष्ट्र में यह अटक गया था। पिछले तीन दिनों से मानसून के फिर आगे बढ़ने से प्रदेश में इसके 16 जून तक आने का अनुमान था और ऐसा ही हुआ भी। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मानसून ने जबर्दस्त दस्तक दी है।