15 हजार की मांग, 2100 रुपए देने पर नाराजगी
रश्मों के बीच दूल्हा रिजवान से उसकी साली ने जूता चुराई की रस्म में 15 हजार रुपए मांगे। दूल्हे ने केवल 2100 रुपए दिए, जिससे लड़की पक्ष नाराज हो गया। इसी समारोह में लड़की की बहन की भी शादी हो रही थी। वहां दूसरे दूल्हे ने साली को 15 हजार रुपए देकर खुश कर दिया था।
हॉल में रोकी गई बारात, पुलिस पहुंची
कम रुपए देने को अपमान मानते हुए लड़की वालों ने बारातियों को हॉल में ही रोक लिया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब एक बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
समझौता न होने पर बिना दुल्हन लौटी बारात
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा। आखिरकार दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले गया। पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
गौरतलब है कि 5 अप्रैल को भी नजीबाबाद के गढ़मपुर गांव में ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां जूता चुराई में 50 हजार रुपए की मांग को लेकर विवाद हुआ था, और तब भी बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा था।