फिल्म सिकंदर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज (Sikandar New Song Naache Released)
फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों ने पहली बार फिल्म सिकंदर में काम किया है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म सिकंदर के गाने सिकंदर नाचे में सलमान खान अपने खास भाईजान अंदाज में धमाकेदार एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, इस गाने के साथ हिट तिकड़ी साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान और कोरियोग्राफर अहमद खान की वापसी हुई है। फिल्म के गाने में सलमान खान का नया हुक स्टेप देखने को मिला है। जोकि काफी हटकर नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें