सिकंदर का चौथे दिन निकला दम (Sikandar Box Office Collection Day 4)
Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों ने पहली बार सिकंदर में स्क्रीन शेयर की है। ऐसे में फिल्म का ज्यादा प्यार न मिल पाना बेहद निराशाजनक है। ओपनिंग पर सिकंदर ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन सिकंदर ने शानदार छलांग लगाई और कलेक्शन 29 करोड़ रुपए पहुंच गया, लेकिन तीसरे दिन फिर कलेक्शन महज 19 करोड़ रुपए हुआ। इसके बाद सिकंदर ने रिलीज के चौथे दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को महज 9.75 करोड़ रुपए कमाए। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर रिलीद के दूसरे दिन आंधी कलेक्शन हुआ जो केवल 4 दिन में शांत हा गया। लेकिन अब वीकेंड पर उम्मीद है कि सिकंदर एक धुआंधार कलेक्शन कर सकती है। यह भी पढ़ें
Sikandar Box Office Collection Day 3: ‘सिकंदर’ का तीसरे दिन निकला दम, कलेक्शन गिरा औंधेमुंह
