scriptदूल्हे ने दहेज में मांगी क्रेटा कार, दुल्हन ने कर दिया ये हाल, 1 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो वायरल | Patrika News
बुलंदशहर

दूल्हे ने दहेज में मांगी क्रेटा कार, दुल्हन ने कर दिया ये हाल, 1 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो वायरल

यूपी के बुलंदशहर में दूल्हे समेत बारात के बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने दहेज में ब्रेजा कार दी थी, लेकिन दूल्हा क्रेटा की मांग पर अड़ा था। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए 17 लाख 25 हजार रुपये लौटाने को कहा। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये नकद देकर बारात को बंधनमुक्त कराया। दूल्हा गाजियाबाद का रहने वाला है। बारात बुलंदशहर के गांव बागवाला गई थी। बताया जा रहा है कि पूरी रकम नहीं दे पाने पर दूल्हे पक्ष ने कार और जेवरात दुल्हन पक्ष के पास गिरवीं रखे हैं। घटना 18 दिसंबर की बताई जा रही है।

बुलंदशहरDec 23, 2023 / 10:13 am

Vishnu Bajpai

2 years ago

Hindi News / Videos / Bulandshahr / दूल्हे ने दहेज में मांगी क्रेटा कार, दुल्हन ने कर दिया ये हाल, 1 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो वायरल

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.