PM Kisan की 20वीं किस्त जून में नहीं आई। (पत्रिका)
PM kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आने से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए रिसर्च में किसानों ने खुद सुझाव दिया है कि वे PM Kisan की किस्त साल में कब-कब चाहते हैं। सुझावों में नकद की बजाय खाद, बीज और बाकी सामान को खरीदने के तरीके को लेकर भी राय शामिल है। ये अध्ययन 2020 से लेकर 2024 तक मिली किस्तों के खर्च के पैटर्न पर हुए थे। अध्ययन कृषि मंत्रालय ने कराया था।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में हुए अध्ययन में रिसर्चर ने करीब 1000 लाभार्थी किसान शामिल किए थे। इसमें यह बात सामने आई थी कि किसान साल की शुरुआत और मध्य में मिलने वाली किस्त की रकम को कृषि कार्यों में ज्यादा लगा रहे हैं। लेकिन साल के अंत में मिलने वाली किस्त को घरेलू खर्च या इलाज में लगा देते हैं। इस दौरान रिसर्चर ने किसानों से यह भी पूछा कि आखिर वह किस्त कब-कब चाहते हैं।
तीनों स्टडी में किसानों से बातचीत के आधार पर कुछ सुझाव आए हैं:
1- PM Kisan Samman Yojana में किस्त की टाइमिंग मायने रखती है, जब रकम कृषि सीजन के दौरान मिलती है तो अधिकतर पैसा खेती में खर्च होता है। ऑफ-सीजन में मिला पैसा गैर-कृषि गतिविधियों में चला जाता है।
2021-22 में खर्च का ट्रेंड
किस्त
कृषि पर खर्च
गैर-कृषि खर्च
पहली (अप्रैल-जुलाई)
58.33%
41.67%
दूसरी (अगस्त-नवंबर)
52.66%
54.00%
तीसरी (दिसंबर-मार्च)
15.00%
78.33%
2- PM Kisan Samman Yojana में 6000 रुपये सालाना की जगह बीज, खाद, कीटनाशक जैसी चीजें वाउचर या कूपन से दी जाएं।
2022-23 में खर्च का ट्रेंड:
किस्त
कृषि पर खर्च
गैर-कृषि खर्च
पहली
68.33%
31.67%
दूसरी
80.33%
19.67%
तीसरी
28.67%
71.33%
3- PM Kisan Samman Yojana की 3 किस्त की बजाय दो दी जाएं, एक खरीफ और दूसरी रबी सीजन के पहले।
सिर्फ एक बार जून में नहीं आया पैसा
PM Kisan की 20वीं किस्त का पैसा हर साल जून में आ जाता है। लेकिन इस बार पता नहीं किस कारण से यह लेट हो रहा है। जून 2023 में 17वीं किस्त समय से आ गई थी। इससे पहले 2022 में 14वीं किस्त जुलाई में आई थी। 11वीं किस्त और 5वीं किस्त भी जून में आई थी।
Hindi News / Business / PM Kisan 20th Installment पर आए 3 बड़े सुझाव, सरकार ने मान लिया तो होगी बड़ी मदद