scriptSilver Price: ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, इस साल दे चुकी 32% रिटर्न, जानिए पिछले 10 साल में कितना कराया है मुनाफा | Silver Price give 32 percent profit in 2025 know return in last 10 years | Patrika News
कारोबार

Silver Price: ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, इस साल दे चुकी 32% रिटर्न, जानिए पिछले 10 साल में कितना कराया है मुनाफा

Silver Price Today: चांदी में निवेशकों और इंडस्ट्री से लगातार डिमांड आ रही है। इससे चांदी लगातार नए ऑल टाइम हाई लेवल बना रही है। इस साल अब तक चांदी करीब 32 फीसदी रिटर्न दे चुकी है।

भारतJul 14, 2025 / 05:29 pm

Pawan Jayaswal

Silver Price Today

चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। (PC: Pixabay)

Silver Price Today: चांदी की कीमतें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव ने आज 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। वैश्विक बाजार में भी चांदी का भाव 1.68 फीसदी बढ़कर 39.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। साल 2025 में अब तक चांदी 32 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। आइए जानते हैं कि चांदी की कीमतों में क्यों तेजी आ रही है और पिछले 10 साल में चांदी ने कितना रिटर्न दिया है।

संबंधित खबरें

क्यों बढ़ रहा चांदी का भाव?

बढ़ता टैरिफ वॉर, कमजोर यूएस डॉलर और भू-राजनैतिक तनाव बढ़ने से चांदी की सेफ हेवन और इंडस्ट्रीयल डिमांड में तेजी आई है। इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सोलर एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में चांदी की खपत बढ़ रही है। दूसरी तरफ सिल्वर माइनिंग में गिरावट आई है, इससे सप्लाई पर दबाव बना है। कई सेंट्रल बैंक्स अब सोने के साथ ही चांदी को भी अपने रिजर्व में शामिल कर रहे हैं। उधर सिल्वर बेस्ड ईटीएफ में संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है। इन सब कारणों से चांदी लगातार अपना नया उच्चतम स्तर बना रही है।

इस साल कहां तक जा सकते हैं भाव?

केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार, चांदी में 1,18,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। वहीं, साल 2025 के आखिर तक चांदी की कीमतें 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती हैं।

पिछले 10 वर्षों में चांदी से रिटर्न

पिछले 10 वर्षों में से 4 साल चांदी ने निगेटिव रिटर्न दिया है और 6 साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। चांदी ने सबसे अधिक 45 फीसदी रिटर्न साल 2020 में दिया था। हालांकि, हर साल कुछ महीने चांदी ने पॉजिटिव और कुछ महीने निगेटिव रिटर्न दिया है।

2015 में -7.48% रिटर्न

चांदी ने साल 2015 में -7.48 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2015 में चांदी का भाव 33,299 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2016 में 18.58% रिटर्न

साल 2016 में चांदी ने 18.58 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2016 में चांदी का भाव 39,485 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2017 में -1.23% रिटर्न

साल 2017 में चांदी ने -1.23 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2017 में चांदी का भाव 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सालचांदी से रिटर्न
2015-7.48%
201618.58%
2017-1.23%
2018-0.46%
201920.32%
202045.80%
2021-8%
202210.78%
20237.23%
202417.20%
202531.98%

2018 में -0.46% रिटर्न

साल 2018 में चांदी ने -0.46 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2018 में चांदी का भाव 38,821 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2019 में चांदी ने दिया 20.32% रिटर्न

साल 2019 में चांदी ने 20.32% रिटर्न दिया था। दिसंबर 2019 में चांदी का भाव 46,711 रुपये प्रति किलोग्राम था।

साल 2020 में चांदी ने दिया 45.80% रिटर्न

साल 2020 में चांदी ने 45.80 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2020 में चांदी का भाव 68,105 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2021 में चांदी ने दिया -8% रिटर्न

साल 2021 में चांदी ने -8 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2021 में चांदी का भाव 62,660 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2022 में चांदी ने दिया 10.78% रिटर्न

साल 2022 में चांदी ने 10.78% रिटर्न दिया था। दिसंबर 2022 में चांदी का भाव 69,413 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2023 में चांदी ने दिया 7.23% रिटर्न

साल 2023 में चांदी ने 7.23 फीसदी रिटर्न दिया था। दिसंबर 2023 में चांदी का भाव 74,430 रुपये प्रति किलोग्राम था।

2024 में चांदी ने दिया 17.20% रिटर्न

साल 2024 में चांदी ने 17.20 फीसदी का रिटर्न दिया था। दिसंबर 2024 में चांदी का भाव 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम था।

साल 2025 में अब तक दिया 31.98% रिटर्न

साल 2025 में अब तक चांदी 31.98% का रिटर्न दे चुकी है। चांदी का भाव 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।

Hindi News / Business / Silver Price: ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी, इस साल दे चुकी 32% रिटर्न, जानिए पिछले 10 साल में कितना कराया है मुनाफा

ट्रेंडिंग वीडियो