scriptडीवीएसी ने अन्नाद्रमुक विधायक अम्मान अर्जुनन के परिसरों पर की छापेमारी | Patrika News
चेन्नई

डीवीएसी ने अन्नाद्रमुक विधायक अम्मान अर्जुनन के परिसरों पर की छापेमारी

DVAC tamilnadu

चेन्नईFeb 26, 2025 / 04:26 pm

PURUSHOTTAM REDDY

DVAC tamilnadu
चेन्नई. सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने मंगलवार को विपक्षी अन्नाद्रमुक के कोयम्बत्तूर उत्तर विधायक अम्मान के. अर्जुनन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। सुबह शुरू हुई छापेमारी उनके पिछले कार्यकाल के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज मामले पर आधारित है। सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ आठ डीवीएसी अधिकारियों की एक टीम उनके घर और कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। डीवीएसी के अधिकारियों द्वारा तलाशी लिए जाने की जानकारी मिलने पर अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता विधायक अम्मान के. अर्जुन के सेल्वापुरम स्थित घर के सामने एकत्रित हो गए।

उनकी पत्नी ने उनको आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को प्रेरित किया

एजेंसी ने एफआईआर में कहा है कि अम्मान अर्जुनन ने 2016 से 2022 तक कथित तौर पर 71.19 फीसदी (2,75,78,962 रुपए) आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। इसमें उल्लेख किया गया है कि उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने अर्जुनन को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए प्रेरित किया और जानबूझकर उनकी सहायता की। उन पर और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
अज्ञात स्रोतों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए डीवीएसी, कोयम्बत्तूर के निरीक्षक ने 24 फरवरी को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इस बीच, डीवीएसी के अधिकारियों ने कोयम्बत्तूर के अशोक नगर में अम्मान के अर्जुनन के घर की तलाशी ली। विदित हो, 2021 में द्रमुक के सत्ता संभालने के बाद पहली बार डीवीएसी ने अन्नाद्रमुक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले, भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर और पूर्व स्थानीय प्रशासन मंत्री एसपी वेलुमणि के आवास पर छापेमारी की गई थी।
DVAC tamilnadu

Hindi News / Chennai / डीवीएसी ने अन्नाद्रमुक विधायक अम्मान अर्जुनन के परिसरों पर की छापेमारी

ट्रेंडिंग वीडियो