Devar Bhabhi Affair: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने खूबसूरत बच्चे की चाहत में जो किया वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पति के कम खूबसूरत होने पर पहले तो महिला ने शादी के 10 साल बाद तक पति से बच्चा पैदा नहीं किया और अब हैंडसम देवर से अफेयर कर लिया। देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति-सास रोड़ा बने तो दोनों घर से भाग गए। बीवी के भागने के बाद फरियादी पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला छतरपुर शहर का है जहां रहने वाले 28 साल के अमर कुमार (बदला हुआ नाम) की पत्नी संगीता (बदला हुआ नाम) शादी के 10 साल बाद उसके ही देवर यानी अमर के छोटे भाई के साथ घर से भाग गई है। अमर कुमार का कहना है कि पत्नी संगीता खूबसूरत बच्चा चाहती थी, क्योंकि वो खुद कम खूबसूरत है इसलिए संगीता ने शादी के 10 साल बाद भी उससे बच्चा पैदा नहीं किया और अब खूबसूरत बच्चे की चाहत में देवर अमित (बदला हुआ नाम) से अफेयर कर लिया।
फरियादी पति अमर (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब उसे पत्नी संगीता (बदला हुआ नाम) व भाई अमित (बदला हुआ नाम) के अवैध संबंधों का पता चला तो उसने व उसकी मां ने दोनों को रोकने की कोशिश की। लेकिन फिर भी संगीता और अमित नहीं माने और अब दोनों घर से भाग गए हैं। पति अमर का ये भी कहना है कि उसे पत्नी के घर से भागने से कोई मतलब नहीं है लेकिन अब पत्नी संगीता जहर खाकर हमें फंसाने की धमकी दे रही है। इसलिए हम न्याय की आस में पुलिस के पास आए हैं।