scriptराजस्थानी ड्राइवर के प्यार में पागल हुई कश्मीरी एयर होस्टेस, घर से भागकर किया निकाह, फिर शुरू हुई फिल्मी कहानी | Kashmiri air hostess girl married a boy from Rajasthan | Patrika News
चूरू

राजस्थानी ड्राइवर के प्यार में पागल हुई कश्मीरी एयर होस्टेस, घर से भागकर किया निकाह, फिर शुरू हुई फिल्मी कहानी

Unique love story: यह अनोखी प्रेम कहानी सरदारशहर के 27 वर्षीय रफीक खान और जम्मू कश्मीर की 24 साल की रिजवाना अख्तर की है।

चूरूMar 12, 2025 / 05:08 pm

Rakesh Mishra

Unique love story
Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर से प्रेम की अनोखी कहानी सामने आई है, जो कि किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। पहले जम्मू कश्मीर की मुस्लिम लड़की घर से भागकर प्रेमी से निकाह करती है, फिर लड़की के घरवाले राजस्थान से जबरन उसे उठाकर ले जाते हैं। आखिरकार अंत में इश्क की ही जीत होती है।
यह अनोखी प्रेम कहानी सरदारशहर के 27 वर्षीय रफीक खान और जम्मू कश्मीर की 24 साल की रिजवाना अख्तर की है। रफीक खान बताते हैं कि करीब 7 से 8 महीने पहले सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात रिजवाना से होती है। इसके बाद यह मुलाकात पहले दोस्ती फिर धीरे-धीरे प्रेम में बदल जाती है। इसके बाद दोनों जीवनभर एक साथ रहने का वादा कर लेते हैं।

सरदारशहर में किया था निकाह

अपने प्रेम को मुकम्मल अंजाम देने के लिए रिजवाना जम्मू कश्मीर से दिल्ली पहुंचती है, जहां रफीक पहले से ही उसका इंतजार कर रहा होता है। इसके बाद दोनों राजस्थान के सरदारशहर पहुंचते हैं। यहां दोनों मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह करते हैं। इस प्रेम कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब रिजवाना के परिजनों को पता चलता है कि वह घर से भाग चुकी है। इसके बाद रिजवाना का भाई जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ सरदारशहर पहुंचता है।

रिजवाना के परिजन बने प्रेम के ‘दुश्मन’

रिजवाना के लाख मना करने के बावजूद भी परिजन उसे जबरन लेकर चले जाते हैं। इसके बाद अपने प्यार को पाने के लिए रफीक खान वकील का सहारा लेता है। रिजवाना को तलाशने के लिए सर्च वारंट जारी किया जाता है, लेकिन जब राजस्थान पुलिस जम्मू कश्मीर पहुंचती है तो रिजवाना आने से मना कर देती है। कुछ दिन बाद रिजवाना का फोन पर रफीक से संपर्क होता है। रिजवाना कहती है कि उसे परिजनों ने घर में कैद कर लिया है। इसके बाद रिजवाना वीडियो के जरिए सरदारशहर एसडीएम से गुहार लगाती है।
यह वीडियो भी देखें

अंत में इश्क की जीत

रिजवाना का वीडियो सामने आने के बाद रफीक खान वकील के जरिए एक बार फिर सर्च वारंट जारी करवाता है। इस बार सरदारशहर पुलिस रिजवाना को वापस लाने में सफल हो जाती है। पुलिस रिजवाना को एसडीएम कार्यालय में पेश करती है। जहां रिजवाना कहती है कि वह अपना पूरा जीवन रफीक खान के साथ बिताना चाहती है। रफीक खान ने बताया कि वह 12वीं पास है और ड्राइवरी का काम करता है। रिजवान अख्तर पूर्व में एयर होस्टेस रह चुकी है और उसने पीएचडी भी कर रखी है।

Hindi News / Churu / राजस्थानी ड्राइवर के प्यार में पागल हुई कश्मीरी एयर होस्टेस, घर से भागकर किया निकाह, फिर शुरू हुई फिल्मी कहानी

ट्रेंडिंग वीडियो