मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार ने अपनी पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (11 रन, 7 गेंद) का विकेट लेकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में रिंकू सिंह (17 रन, 14 गेंद), मनीष पांडे (19 रन, 14 गेंद) को आउट किया और अपने तीसरे ओवर में आंद्रे रसेल ( 5 रन, 11 गेंद) को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने आईपीएल के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन ओवर फेंके और कुल 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें
MI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर मचा दिया तहलका
वैसे आईपीएल इतिहास पर नजर डाले तो डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) के नाम है। उन्होंने 2019 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग भी है।आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
अल्जारी जोसेफ (MI) – 6/12 vs सनराइजर्स हैदराबाद (2019)एंड्रयू टाई (गुजरात लायंस) – 5/17 vs राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (2017)
शोएब अख्तर (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 4/11 vs दिल्ली डेयरडेविल्स (2008)
अश्विनी कुमार (मुंबई इंडियंस) – 4/24 vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2025)
केवोन कूपर (राजस्थान रॉयल्स) – 4/26 vs किंग्स इलेवन पंजाब (2012)