जानकारी के मुताबिक रोड़ी से भरे डंपर ने लालसोट बस स्टैंड पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित डंपर बस में जा घुसा। हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण डंपर बेकाबू हो गया और बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे शवों को बाहर निकाला। वहीं, हादसे में घायल लोगों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां से 10 लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। वहीं, एक घायल का लालसोट के अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने 5 मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना के बाद भड़के स्थानीय लोग, लगाया जाम
इधर, बस स्टैंड पर बेकाबू डंपर से लोगों को कुचलना का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साएं लोगों ने बाजार बंद करवाकर सड़क पर जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। डिप्टी एसपी उदय सिंह मीणा समेत कई थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने विरोध के बाद डंपर को मौके से हटवाया। पुलिस अधिकारी लोगों से समझाइश में जुटे हुए है।
राजधानी जयपुर में आधी रात तनाव, पुलिस लाइन से बुलाना पड़ा अतिरिक्त जाप्ता, जानिए पूरा मामला हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को बताया जिम्मेदार
पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित अन्य लोगों ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। लोगों का कहना है कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस इलाके में बड़े वाहनों की नो एंट्री है। इसके बाद भी बड़े वाहन भीड़भाड़ वाले इलाके से निकलते है। लेकिन, पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।